×

शुक्राणुओं को शरीर से कम कर रही है आपकी ये 3 आदतें जो आप रोज करते हैं, मत करे इन्हे

 

जयपुर, हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमारे शरीर में कई सारी चीजों का होना बहुत जरूरी माना जाता है। अगर इन चीजों में कमीं आ जाए तो लोग कमजोर होनें लगते है साथ ही उन्हें कई सारी मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। जिसके चलते उन्हे कई बार अपनी सोसायटी के समाने शर्मिंदा होना पड़ता है। और इसका नाम है शरीर मे शक्रणुओं की कमी होना। आयुर्वेद के साथ ही हमारे तमाम शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि व्यक्ति को हमेशा वीर्यवान होना चाहिए। हमारे स्पर्म में शक्राणु होते है जो कई सारी गलत आदतों के कारण कम हो जाते है। हमा आपको बता रहे है वह आदते जिनकी वजह से कम होते है शुक्राणु……

गर्म पानी से नहाना

गर्म पानी से नहाना शुक्राणुओं की संख्या को कम करता है। एक शोध के अनुसार यह सामने आया है कि जो लोग लगातार 15 मिनट तक गर्म पानी से स्नान करते है जिससे अंडकोष का टेंपरेचर बढ़ जाता है। जो शुक्राणुओं को कम करता है। लगातार गर्म पानी से नहाने पर व्यक्ति में बच्चे पैदा करने की शक्ति तक समाप्त हो जाती है।

कसे हुए अंडरगारमेंटस पहनना

शुक्राणुओं की कमी करने में कसे हुए अंडरगारमेंटस पहनना भी एक अहम कारण माना जाता है। क्योंकि इनकी वजह से अंडकोष की गर्मी बढ़ जाती है जो खतरनाक होती है। इससे हमारे शुक्राणु लगातार घटते जाते है। चिकित्सकों के अनुसार माना जाता है कि एक स्वस्थ व्यक्ति में शुक्राणुओं की संख्या चार से साढे चार लाख तक होती है।

लेपटॉप

वहीं शोधकर्ताओं ने माना है कि गोद में लेपटॉप रखकर काम करना भी शुक्राणुओ को कम करता है। इसके निकलने वाली गर्मी हमारे शुक्राणुओं के लिए खतरनाक साबित होती है। इसकी वजह से अंडकोषों पर गर्मी का प्रभाव बढ़ता है