×

ये 5 आसान काम पुरुषों को हमेशा रखते हैं स्वस्थ और जवां

 
जयपुर, हर किसी की चाहत होती है कि उनका शरीर एकदम स्वस्थ रहे। इसकेलिए आजकल के युवा बहुत मेहनत भी करते है। लेकिन फिर भी शरीर नहीं बन पाता है। दुबला पतला शरीर को परेशानी नहीं है, बस हमारे शरीर मे कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आज हम आपको कोछ ऐसे  काम बता रहे है जिनको करके आप भी बना सकते है स्वस्थ शरीर….
आहार है आधार –  शरीर की फिटनेस के लिए जरूरी है आहार, अगर अपना आहार सही होगा तो शरीर स्वत ही स्वस्थ रहेगा।  हमारा खाना ऐसा हो जिससे शरीर को पूर्ण पोषण मिले। स्वस्थ आहार के साथ साथ व्यायाम भी बेहद जरूरी होता है। इससे हृदयघात के खतरे को कम हो जाते है। भोजन में सेचूरेटेड फैट, अधिक मात्रा में नमक और फैटी डेयरी प्रोडक्ट का प्रयोग कम करे। इसके बदले में अपने भोजन में प्रचूर मात्रा में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और कम वसा वाले दुग्ध उत्पादों का सेवन करे।
नियमित कर व्यायाम –  व्‍यायाम हमारे शरीर का सुरक्षा गार्ड होता है यह हमें सभी तरह की बीमारियों से बचाता है। नियमित रूप से व्‍यायाम करने पर हृदय रोग और स्‍मरण शक्ति ह्रास से बचा जा सकता है। साथ ही व्‍यायाम डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, हदृयघात, कॉलोन कैंसर और तनाव जैसी बीमारियों से भी बचाता है। कई मेडिकल शोध इस बात का खुलासा कर चुके है।
सुधारे अपनी आदते –  बिगडी हुई आदतों की वजह से भी कई सारी बीमारिया हमे घेरे रहत है। जिसका हमारे शरीर पर बहुत गहरा असर पड़ता है। धूम्रपान और एल्‍कोहल का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। बिगड़ी हुई आदतों की वजह से 45 की उम्र के बाद कई सारी बीमारियां होने लगती है।
खतरनाक है मोटापा – मोटापा पूरी दुनियां के लिए बहुत बड़ी समस्या बना हुआ है। बदलती जीवन शैली की वजह से हर व्यक्ति इसकी चपेट में आता जा रहा है। अगर समय रहते इस पर काबू नहीं किया गया तो यह कई सारी बीमारियों को निमंत्रण देता है। इसलिए मोटापे को कभी भी पास नहीं आने देना चाहिए।
हमेशा रखे अच्छा मूड –  अगर आप अपने आप को भावनात्‍मक रूप से कमजोर फील कर रहे है तो कभई भी खुद को फिट नहीं रख सकते है। अपने मूड को हमेशा सही रखने के लिए व्यायाम का सहारा ले। साथ ही दोस्तों के साथ में समय बिताए। जिससे रिलेक्स फील कर सके।