×

शरीर के लिए कितना लाभदायक है शहद, जानिए

 

जयपुर, शहद का नाम लेते ही हमारे दिमाग में एक मिठास भरी याद ताजा हो जाती है। शहद प्रकृति की सबसे मिठी चीजों में से एक मानी जाती है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदे की चीज है। शहद का इस्तेमाल कई बिमारियों के इलाज मे भी किया जाता है। अगर नियमित रूप से शहद का सेवन किया जाए तो शरीर को स्फूर्ति, शक्ति और ऊर्जा मिलती रहती है।

इसके सेवन से हमारा शरीर स्वस्थ, सुंदर और सुडौल बनता हैं। वहीं शहद का सबसे अच्छा गुण यह होता है कि यह मोटापा कम करने में सहायक होता है। शहद ही दुनिया की एक मात्र मीठी चीज है। जिसके सेवन से की बिमारी नहीं। बल्कि उसका इलाज होता है। तो आइए जानते है शहद के गुणों के बारे में…

शहद विटामिन की खान माना जाता है इसमे  विटामिन ए, बी, सी, सोडीयम फास्फोरस, आयोडीन, आयरन, कैल्शियम, पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर की हर कमीं को पूरी करते है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाकर हमें रोगों से लडने की शक्ति देता है। इसके नियमित सेवन से कफ एवं अस्थमा को दूर किया जा सकता है। वहीं खांसी को मिटाने के लिए इसे अदरक के रस में मिलाकर सेवन करे। तुरंत आराम मिलता है। दिल की बिमारी होनें या फिर इसे मजबूत करने, सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रतिदिन शहद का सेवन बताया गया है।

वहीं शरीर में बढ़ा हुआ मोटापा भी  इसके सेवन से दूर होता है। और व्यक्ति का दिमाग सही तरह से काम करने लगता है। चेहरे पर चमक लाने के लिए गुलाब जल, नींबू तीनो को मिलाकर लगाने से स्कीन में ग्लो आता है। लीवर के कम कारने पर शहद को फुल पके हुए आम के रस के साथ सेवन करने पर बहुत लाभ मिलता है। अगर किसी व्यक्ति को कब्ज की शिकायत है तो शहद को टमाटर के रस में मिलाकर रोजाना लेने से कब्ज से छुटकारा मिलता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो हमारे शरीर को रोगों से लडने की क्षमता प्रदान करते है। यही कारण है कि कटे हुए या जले हुए स्थान पर शहद लगाने की सलाह दी जाती है।