×

ये एक्सरसाइज है करीना कपूर की फिटनेस का राज, आप भी करें और हो जाए फिट

 

बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी ​फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा सर्तक रहती है। वो अपनी फिटनेस को लेकर कितनी पैशनेट हैं ये हम सब अच्छे से जानते हैं। तभी तो करीना कपूर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी के बाद भी अपने आपका पहले की तरह फिट कर लिया। वरना आम तौर पर महिलाएं ऐसा नहीं कर पाती है। हालांकि करीना ने ऐसा करके सभी महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गईं। तो चलिए हम आपको बता दें कि करीना कपूर खान का फिटनेस राज क्या है। करीना की फिटनेस का राज है उनका वर्कआउट करना। लेकिन वो जिम में एक खास तरह की एक्सरसाइज करती हैं। करीना जिम में pilates एक्सरसाइज करती हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। आपको बता दें कि करीना अपनी इस एक्सरसाइज को मिस नहीं करती हैं। उसका नतीजा ये है कि उनकी परफेक्ट बॉडी शेप हैं।

करीना की ये एक्सरसाइज तस्वीर को उनकी ट्रेन नम्रता पुरोहित ने शेयर किया है। तस्वीर के साथ वीडियो भी है। इस तस्वीर में करीना के साथ उनकी गर्ल गैंग भी दिखाई दे रही हैं।

करीना जो एक्सरसाइज पिलाटे करती हैं उसके कई फायदे हैं। इस एक्सरसाइज से शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने तथा मसल्स को मजबूत का काम करता है। साथ ही कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। खैर अगर हम करीना के काम की बात करें तो वो जल्द ही करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगी। जिसमें उनके अलावा वरूण धवन, आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।