×

महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलतियां, स्वास्थय पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

 

आजकल की महिलाओं की दिनचर्या और रहन सहन का तरीका काफी अलग होता है और वो अपने बिजी रूटीन में बहुत सी चीज़ों का ध्यान नहीं दे पाती और कई ऐसी लापरवाहियां कर जाती है जिससे उनका स्वास्थ प्रभावित हो सकता है| उनकी रोज़ की कई ऐसी छोटी छोटी आदतें होती हैं जो उनके शरीर को कमज़ोर बना देती हैं| जानते हैं महिलाओं को कौन सी लापरवाहियां नहीं करनी चाहिए|

कई महिलाएं यह जानते हुए भी कि हील्स पहनना उनकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है पहनती हैं क्यूंकि उन्हें यह नहीं पता होता कि इससे क्या नुक्सान हो सकते हैं| रोज़ाना हील्स पहनने से आपके घुटनों पर और मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है जिससे समय से पहले ही आपको हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्या को झेलना पद सकता है|

कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वो मेकअप लगाकर ही सो जाती हैं और ऐसा करने से उनकी स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है क्यूंकि मेकअप में चिपकी दिनभर की गंदगी उनके स्किन के अंदर चली जाती है और इससे स्किन पर दाग धब्बे बन जाते हैं और जल्दी ही झुर्रियां पड़ने लगती हैं|

आजकल महिलाएं अलग अलग कामों में खुद को बिजी करने के कारण सही से नींद नहीं ले पातीं पर पर्याप्त नींद लेना उनकी सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है| पर्याप्त नींद ना लेने से महिलाओं को दिल की बीमारी जैसी समस्या हो सकती है|

कई महिलाओं को यह नहीं पता होता कि उन्हें किस साइज़ की ब्रा पहननी चाहिए और गलत साइज़ की ब्रा पहनने से उनके ब्रेस्ट का अकार खराब हो जाता है और गर्दन के साथ साथ पीठ में दर्द की समस्या हो जाती है|

महिलाओं को खुद को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सी मेहनत करनी पड़ती है इसलिए उनका इन आदतों को छोड़ना या ऐसी लाइफस्टाइल में कम से कम रहना चाहिए जिससे वो ज़्यादा दिनों तक स्वस्थ रह सकें|