×

इंसानी शरीर के लिए ऑक्सीजन के साथ साथ नाइट्रोजन की भी है अहमियत

 

जयपुर। पृथ्वी के चारों ओर वायुमडंल होने की वजह से धरती पर जीवन का वजूद है इस बात के बारे में हम सब जानते है कि बिना हवा के किसी भी ग्रह पर जीवन का होना नामुमकिन है अभी भी जो अंतरिक्ष में जीवन खोजा जाता है तो इनकी मौजूदगी सबसे पहले जांची जाती है। हम आपको बता दे कि हवा में सबसे ज्यादा मात्रा में नाइट्रोजन गैस पाई जाती है। इसी के साथ धरती पर ऑक्सीजन तो प्राणवायु है, और कार्बन डाईऑक्साइड जहरीली गैस है। धरती पर नाइट्रोजन जो कि वायु में लगभग 78 प्रतिशत होती है।

आज हम आपको इसके बारे में बताते है कि ये कैसे हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। इस बात को तो आप भी जानते होंगे कि नाइट्रोजन पौधों और जानवरों के प्राणवायु का काम करती है। लेकिन आपको बता दे कि कुदरत ने आबोहवा में करीबन 78% नाइट्रोजन बेवजह ही नहीं डाली है। आपको इसके बारे में जानकारी दे दे कि नाइट्रोजन गैस की मदद से हमारे शरीर में एमिनो एसिड बनाने का काम किया जाता है। आपको तो ज्ञात होगा कि अम्ल जिनकी मदद से शरीर में प्रोटीन का निर्माण होता है इसी के

साथ ये नाइट्रोजन से शरीर में न्यूक्लिक एसिड भी विकसित होता है और साथ ही नए डीएनए और आरएनए बनता हैं। इन सब बातों को जानने के बाद आपको भी पता चल गया होगा की धऱती पर जीवन का वजूद बनाए रखने के लिए नाइट्रोजन की बेहद जरूरत है। आपको जानकारी दे दे कि नाइट्रोजन की मदद से भोजन उत्पादन प्रक्रिया भी सुचारू रूप से संचालित की जाती है। वैसे तो हम श्वसन के माध्यम से नाइट्रोजन का उपयोग नहीं कर सकते हैं। लेकिन ये पौधों या जानवरों के माध्यम से यह हमारे शरीर में पहुंच ही जाती हैं और आपना काम करती है।