×

वो लक्षण जिनके पता होने के बाद आपको समझ लेना चाहिये कि आपको दिल की बीमारी है

 

जयपुर। अकसर लोग जब प्यार में पड़ते हैं तो कहा जाता है कि ये लो इसे दिल की बीमारी हो गई है। दिल का मामला होता है तो इसे दिल की बीमारी से जोड़ दिया जाता है, लेकिन दरअसल हकीकत ये नहीं कुछ और ही है। दिल की बीमारी इतनी गंभीर हो सकती है कि आपकी जान एक झटके में चली जाए। अकसर लोगों को पता नहीं होता है कि वो धीरे धीरे दिल की बीमारी से ग्रस्त होते जा रहे हैं।

  • अकसर आप बिना कारण ही थकने लगते हैं। थोड़ा सा काम किया नहीं कि आपको आराम की ज़रुरत होने लगती है और इसे आप एक नॉर्मल सी चीज़ समझने लगते हैं। लेकिन ये आपको समझने की ज़रुरत है कि आपको दिल की बीमारी होनी शुरु हो गई है, जो जल्दी से बड़ी समस्या पैदा कर सकती है। इसका एक कारण ऑक्सीजन की कमी भी हो सकता है।
  • हमारे पांव कभी कभी बहुत जलने लगते हैं और इसे हम मामूली सी खुजली भर समझ लेते हैं। लेकिन बहुत दिनों तक ये खुजली होने की वजह आपको हो रही दिल की बीमारी हो सकती है।
  • पैदल चलते चलते आपको अगर तेज़ दर्द होने लगे तो इसे आप दिल की बीमारी से जोड़ सकते हैं। आमतौर पर ये बुज़ुर्गों में देखा जाता है।
  • ऐसा भी हो सकता है कि आपको लगे कि आप फिट हैं और इसके बावजूद आपको छोटी छोटी सांसें आ रही हैं तो ये भी दिल की बीमारी का एक संकेत हो सकता है।