×

तो ये है दुनिया का सबसे बड़ा मच्छर, इसके पंख इतने बड़े कि रह जाएंगे हैरान

 

जयपुर। मच्छरों के बारे में बात करते ही शरीर में खुजली होने लगती हैं ये किसी को भी पंसद नहीं है। इनके कारण से दुनिया में कई तरह बिमारियां हो रही है। जिनका हाल ही में कोई इलाज भी नहीं है। सबसे बुरा तब लगता है जब वह आपके कान के पास आकर अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाते है। वैसे आप इनके देखते ही पहचान जाते हो और मन किया तो उठाते हो या फिर इसको मारने के लिए आप बहुत बेताब रहते हो। आपको बकता दे कि इनकी गैंग में हाल में एक ऐसे मच्छर के बारे में ज्ञात हुआ है

जिसको देखकर तो आपके भी होश उठ जायेंगे। क्या आपने कभी इतना बड़ा मच्छर देखा है जो आपकी हथेली में समा जाए। आपको ये मजाक लग सकता है लेकिन आपको बता दे कि दुनिया में ऐसा विशालकाय मच्छर भी पाया जाता है और ऐसा चीन के सिचुआन प्रांत में कीटवैज्ञानिकों ने एक भीमकाय मच्छर की खोज की है। आपको बता दे कि इस मच्छर के पंखों का फैलाव लगभग 11.15 सेंटीमेटर है। चीन में पाया गया ये मच्छर दुनिया का काफी बड़े आकार का बताया जा

रहा है। आपको जानकारी दे दे कि पश्चिम चीन के कीट संग्रहालय के क्यूरेटर चाओ ली ने इसकी खोज की है। ली इसके बारे में बताते हैं कि यह दुनिया की सबसे लंबी मच्छर प्रजाति हालोरूसिया मिकादो से ताल्लुक रखता है। बताया जा रहा है कि इस प्रजाति का उद्भव जापान में हुआ था। आपको बता दे कि इस प्रजाति के मच्छरों के पंखों का फैलाव करीब 8 सेंटीमीटर तक होता है और ये खौफनाक दिखने वाला यह मच्छर इंसान का खून नहीं चूसते है।