×

तो ये मछलियां डेंगू मच्छरों का करेगी सफाया, जानिये इसके बारे में

 

जयपुर। डेंगू एक बहुत ही खतरनाक बिमारी है इससे शरीर में कई तरह की कमजोरीयां आ जाती है। बीते कुछ सालों में इस बीमारी ने दुनिया में कहर बरपा रहा है। बता दे कि इसनें मलेरिया से भी ज्यादा खौफ फैलाया है। आपको भी इसके बारे में पता होगा कि इसकी वजह से लाखों लोग मौत के मुंह में समा जाते है। जैसा की हम जानते है कि एडीज एजेप्टी मच्छर की वजह से फैलने वाले इस रोग को रोकने के लिए वैसे तो कई उपाय किए जाते हैं।

इन मच्छरों को खत्म करने के लिए जानलेवा कीटनाशकों का छिड़काव करते हैं। इनसे ये खत्म तो हो जाते हैं लेकिन साथ ही दूसरी कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। लेकिन अब आपको इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है वैज्ञानिकों ने मच्छरों की संख्या को कम करने के लिए एक नया तरीका खोज निकाला है। वैज्ञानिकों ने इसके बारे में बताया कि मछलियों की एक खास प्रजाति डेंगू के इस मच्छर के लार्वा को बड़े ही चाव के साथ खाती है।

जानकारी के लिए बता दिया कि भूखी मछलियां शोधकर्ताओं ने उन जलाशयों में छोड़ दी, जिसके कारण से ये मच्छर भारी मात्रा में पाए जाते हैं। नतीजन भूखी मछलियों ने इन मच्छरों के लार्वा को समूल नष्ट कर दिया। जानकारी दे दे कि कनाडा में वाटरलू विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने यह नया तरीका खोजा है। गप्पी प्रजाति की यह मछली इस घातक मच्छर का लार्वा खत्म कर देती है। सीक मदद से दुनिया में मच्छरों की संख्या पर अंकुश लगाया जा सकेंगा।