आपके स्वास्थ्य से जुड़ा है मिट्टी के बर्तनों का राज
जयपुर। आपने ज्यादातर लोगों को देखा होगा कि वो ज्यादातर फ्रिज का ठंडा पानी ही पीते हैं। अब वो मौसम कोई भी हो लेकिन वो लोग ठंडा ही पानी पीते हैं। क्योंकि ज्यादातर सबको वही फ्किज का ठंडा पानी पीना अच्छा लगता है, लेकिन शायद ही आपको पता हो कि आपके लिये फ्रिज का ठंडा पानी कुतना नुकसानदायक साबित हो सकता है और इसका सीधा असर आपकी सेहत और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसीलिये आज हम आपको मिट्टी के बर्तनों के उपयोग के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके बारे में शायद ही आपने कहीं सुना होगा। आपको बता दें कि मिट्टी के बर्तनों मे पानी नेचुरल तरीके से ठंडा होता है। इस पीनी में काफी मात्रा में मिनरल और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते है। दरअसल आपको बता दें कि मिट्टी के बर्तनों में रोगो से लड़ने की क्षमता पायी जाती है। तो चलिये आज हम आपको मिट्टी के बर्तनों के कुछ फयदों के बारे में बताते हैं…
आपको बता दें कि मिट्टी के बर्तनों में रखा पानी आपके शरीर के मेटाबॉलिजम को तेज करता है, जिससे आप मिट्टी के बर्तन का पानी पीकर अपने आप को तरोताजा महसूस करते हैं। तथा इससे हमारा स्वास्थ्य और सेहत दोनों ही अच्छी बनी रहती है।
मटके का पानी आपको गर्मीयों में चलने वाली लू से बचाता है। मिट्टी के बर्तन में रखा हुआ पानी आपके शरीर में पानी की पूर्ती को तुरंत करता है। आपको बता दें कि मिट्टी के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से आपको सूर्य की किरणों से बचाव भी मिलता रहता है। तथा यह पानी बाहरी बीमारियों से भी हमारे शरीर की रक्षा करता है।
जानकारी के लिये बता दें कि फ्रिज में पानी रखने के लिए जिन बोतलों को हम इस्तेमाल में लेते हैं उन बोतलो को ज्यादा दिन तक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता क्यूंकि कुछ समय के बाद इसमें टॉक्सिन बनने लगता है। जबकि मट्टी के बर्तनों मे ऐसी कोई प्रकिया नहीं होती। और मिट्टी के बर्तनों मे रखे पानी से हम स्वस्थ बने रहते है।
जानकारी के लिये बता दें कि जुकाम-खांसी जैसी बीमारी होने पर या अस्थमा जैसी बीमारीयों से परेशान होने पर मटके का पानी ही पीना चाहिए। इस पानी से आपका कभी गला खराब नहीं होता है।