×

लगातार 5 दिनों तक इस समय पिए पानी, चेहरे की ग्लो देखकर हैरान रह जाओगे

 

जयपुर। इस बात को तो हम भी जानते है कि शरीर का लगभग 70% भाग पानी है और इसके बगैर हम जीवित नहीं रह सकते हैं। इस कारण से पानी हमारे शरीर के लिए खाना खाने से भी ज्यादा जरूरी होता है। सामान्य तौर पर तो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन औसतन 4-5 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी से शरीर में तरलता बनी रहती है। लेकिन आपको ध्यान रखने की बात तो ये है कि गलत तरीके से पानी पीने से हमारे शरीर में अनेक नुकसान भी हो सकते है।

5 दिनों तक बताये गये समय पर पानी पीये तो आपको  चेहरे की ग्लो देखकर हैरान रह जाओगे। इसके लिए आपको  जब भी प्यास लगे और होंठ सूखने लगे तुरंत पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसी तरह से  सुबह उठते ही सबसे पहले दो गिलास पानी पीना चाहिए। इससे पेट की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसी के साथ त्वचा में नमी बनी रहती है। ये सबसे ध्याने देने वाली बात है कि चाय कॉफी पीने से पहले भी पानी का सेवन करना चाहिए।

जो महिलायें गर्भवती है उनको दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए उनके लिए फायदेमंद होता है। पानी को कई लोग बहुत ही ज्यादा गलत ढ़ंग से पीते हैं जैसे कि कभी भी भोजन के तुरंत बाद पानी नहीं पीना लेते हैं। ऐसा करने से पेट की चर्बी बढ़ जाती है। सबसे खास बात तो ये है कि गर्म भोजन, खरबूजा और खीरा खाने के बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।  ऐसा करने से शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे की अनेक गंभीर समस्याएं होने की संभावनाएं होता है।