×

महिलाओं के लिये मोटापा बन सकता है इस बीमारी का कारण

 

जयपुर। आपने देखा होगा कि आज के समय में हर तीसरे से चौथा इंसान मोटापे से परेशान है। आपके इस बढ़ते वजन के कारण आपको दूसरों के सामने तो शर्मिंदा होना पड़ता ही है, बल्कि आपको कई बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है। मोटापे के कारण काम करना तो मुश्किल हो ही जाता है साथ ही चैन से नींद भी नहीं ले सकते है। ज्यादातर ये महिलाओं के लिए और भी मुश्किल है। आपको पता है महिलाओं पर दोहरी जिम्मेदारी होने के कारण वे खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती है।

मोटापा के काम केवल बीमारियों को न्यौता देना ही नहीं बल्कि नींद को भी कम करता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोटे लोग कम वजन वाले लोगों की तुलना में कम सोते हैं। मोटे लोगों में स्लीप एप्निया नामक बीमारी की शिकायत होने की आशंका अधिक होती है। साथ ही उनकी पीठ में भी दर्द होने लगता है। एक रिसर्च में ये खुलासा हुआ है कि मोटे लोग स्लीप एप्निया के शिकार होते है।

स्लीप एप्निया एक ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिसमें व्यक्ति के सोते समय अचानक 30 सेकंड तक सांस बंद हो जाती है और व्यक्ति को पता भी नहीं चलता। इसके कई लक्षण भी सामने आये हैं, जिनमें खर्राटा लेना, थकान और शुष्क मुंह शामिल हैं।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अधिक मोटे लोगों के गर्दन में अधिक वसा होती है। गर्दन में वसा होने का मतलब है कि गले के वायुमार्ग में वसा का अधिक होना। यह वसा वायु मार्ग में अवरोध पैदा करता है। जिससे इंसान को सांस लेने में समस्या आती है,या कभी-कभी सांसें भी रुक जाती हैं।