×

चीन में इस कारण से पीते है बुजुर्ग लोग कॉकरोच का शरबत, जानिये

 

जयपुर। कई इंसान ऐसे होते है कि कॉकरोच देखते ही डर जाते हैं। खास कर से महिलाओं और लड़कियों को दुनिया में सबसे ज्यादा डर ही इसी जीव से लगता है। आपको तो पता ही होगा कि इसे आम भाषा में तिलचट्टा  कहते हैं।आपको जानकर हैरानी होगी कि भले ही औरतों को यह पसंद ना हो लेकिन चीन में रहने वाले बुजुर्ग इसे काफी अहमियत देते हैं। आपको जाकर हैरानी होगी कि चीन के बुजुर्ग खोई हुई जवानी फिर से पाने के लिए कॉकरोच का जूस पीते हैं।

आपको भी इससे घिन आ रही होगी, लेकिन यही अजीब सच है शायद आप इस पर यकीन नहीं करोंगे। खास बात तो ये है कि चीन में तो यह कमाई का एक नया साधन बन चुका है। आपको जानकारी दे दे कि लोग दवा के रूप में कॉकरोच का शरबत बनाकर बेचते हैं। जानकारी के लिए बता दे कि चीन सहित कई एशियाई देशों में कॉकरोच को तलकर भी खाया जाता है। लेकिन अब दवा के रूप में इसका व्यापक स्तर पर उत्पादन किया जाने लगा है। जिस तरह से लोग मुर्गियां पालते थे, वैसे अब कॉकरोच पालने लगे हैं।

आपको हैरानी होगी कि एक दवा कंपनी हर साल 600 करोड़ कॉकरोच का पालन पोषण कर रही हैं। बता दे कि एक विशाल फार्म पर में इनको कई अलमारियों की पतली कतारों में इन्हें पाला जाता है। इसी के साथ जानकारी दे दे कि कॉकरोचों के लिए खाने पीने की पूरी अच्छी खासी व्यवस्था होती हैं। बता दे कि इनको कुचलकर उनका शरबत तैयार किया जाता है। वैसे खास बात ये भी है कि मेडिकल साइंस इस बात को नकार देता है कि कॉकरोच का जूस पीने से जवानी लौट आती हैं।