कचरी के यह है खास फायदें, जानें
जयपुर। मानव शरीर की सेहत उसके खानपान पर निर्भर करती है। स्वास्थ्य आहार ही आपको तरोताजा रखता है। इसमें आप पर निर्भर करता है कि आप क्या खा रहे है। हम आपको बता रहे है। राजस्थान के खेतों मे पाई जाने वाली देशी काचरी की। जो सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी है। कचरी राजस्थाान में ज्यासदा पाई जाने वाली सब्जी है। कचरी की सब्जीी से लेकर चटनी और पाउडर सेहत के लिए अच्छेब हैं।
आपको बता दें कि कचरी, जिसे जंगली तरबूज के नाम से भी जाना जाता है। यह स्वाहदिष्ट् सब्जीख और मसाले के रूप में इस्तेबमाल की जाती है। कचरी की आप कई तरह-तरह की डिशेज भी बना सकते हैं और इसी के साथ उसके स्वास्य्े लाभ भी उठा सकते हैं। हाल ही में, सेलिब्रिटी शेफ विक्की रतनानी ने भी कचरी के फायदों को बताते हुए एक पोस्टा शेयर की है।
सेलिब्रिटी शेफ विक्की रतनानी कहते हैं, कचरी एक प्रोटीन युक्त जंगली ककड़ी या तरबूज है, जो राजस्थान जैसे पश्चिमी भारत के गर्म, शुष्क क्षेत्रों में पाई जाती है। कचरी पाउडर का उपयोग राजस्थानी व्यंजनों में बड़े पैमाने पर किया जाता है।
बता दें कि कचरी को गेस्ट्रोइन्टिस्टनल समस्या ओं से निपटने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। यह मांस टेंडराइज़र के रूप में भी उपयोग किया जाता है, और कबाब और अन्य पारंपरिक व्यंजनों जैसे कि खूद खरोश में एक तीखा स्वाद देता है। साबुत सूखे कचरी को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है, और ग्राउंड पाउडर को कुछ महीनों तक रखा जा सकता है।