×

Health tips:शरीर को स्वस्थ रखने के लिए, आप शुगर क्रेविंग को इस प्रकार रखें नियंत्रित

 

जयपुर।गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में अक्सर क्रेविंग की समस्या दिखाई देती है।लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि कई लोगों में चीनी खाने की इच्छा तेज हो जाती है। यह शरीर में विशेष पोषक तत्वों की कमी या खराब जीवन शैली के कारण होता है।चीनी का अधिक सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।इससे हमारे शरीर में कई घातक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसमें डायबिटीज बेहद घातक साबित हो सकती है।ऐसे में शुगर क्रेविंग को नियंत्रित रखना बेहद आवश्यक है।आज के इस लेख में हम आपको शुगर क्रेविंग को नियंत्रित करने के लिए कुछ खास उपायों की जानकारी दें रहें है—

डाइट ड्रिंक्स से रहें दूर—
कई लोग ऐसे होते हैं जो डाइट बेवरेज पीना पसंद करते हैं जो कम कैलोरी और शुगर होने का दावा करते हैं। लेकिन वास्तव में यह आपकी चीनी की लालसा को बढ़ाता है।इसलिए शुगर क्रेविंग से बचने के लिए डाइट ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना आवश्यक है।

प्रोटीन युक्त आहार को डाइट में करें शामिल—
प्रोटीन का सेवन हमारी शुगर क्रेविंग को नियंत्रित करने में मदद करता है।शरीर में प्रोटीन की अच्छी मात्रा के होने से चीनी के प्रति लालसा कम होती है।इसलिए आप अपनी डाइट में दूध, अंड़े और अन्य प्रोटीन युक्त चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।

इन चीजों का ना करें सेवन—
कई शक्कर उत्पाद आपके क्रैविंग को बढ़ाते हैं। अगर आप केक, पेस्ट्री, कैंडीज और आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं तो आप इन्हें ज्यादा से ज्यादा खाना पसंद करेंगे। इसलिए इन सभी को डार्क चॉकलेट से बदलने की कोशिश करें और शुगर क्रेविंग से बचने के लिए इन शक्कर युक्त चीजों का सेवन ना करें।