×

घर में पेट्स का साथ होना बनता है आपको सेहतमंद

 

जयपुर|कई लोग घर में पेट्स रखने से कतराते हैं क्यूंकि उन्हें लगता है की इससे उन्हें बीमारी हो सकती है पर की घर में पेट्स रखना आपकी सेहत के लिए अच्छा भी हो सकता है| घर में मौजूद पेट्स आपका हर तरह से साथ निभाते हैं जिससे वह आपके जीवन में कई तरह पॉजिटिव रोल निभाता है।

कई शोध कहते हैं कि घर में कोई भी पालतू जानवर हो, तो घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है क्यूंकि उनकी मौजूदगी से व्यक्ति के अंदर से नेगेटिविटी दूर होती है| इससे लोगों के तनाव की समस्या भी खत्म होती है| घर में पेट्स पालने से आपकी सेहत पर कई तरह से पॉजिटिव एफेक्ट होता है|

आपको बता दें कि पेट्स हो घर में तो आप शारीरिक रूप से एक्टिव रहते हैं| आप अपने पेट्स के साथ खेलते कूदते हैं और उन्हें बाहर लेकर जाते हैं जिससे आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहती है| इससे आपका कोलेस्ट्रॉल और हार्मोंस का स्तर ठीक प्रकार से बना रहता है|

घर में पेट्स की मौजूदगी आपको ब्लड प्रेशर बढ़ने के बाद होने वाली टेंशन से भी बचाता है क्यूंकि अपने पेट्स के साथ कुछ समय बिता लेने से आपको सुकून मिलता है और इसके साथ ही आपका धैर्य बनाए रखने में भी मदद करता है और पेट्स की मौजूदगी आपको शॉर्ट टेंपर्ड होने से भी बचती है|

जो लोग घर में पेट रखने से कतराते हैं उन्हें बता दें कि आप अपने घर में साफ़ सफाई रख कर और पेट्स से जुडी कुछ सावधानियों को बरत कर अपने सेहत का ख्याल रख सकते हैं| अगर आप कुछ सावधानियों के साथ रहें तो पेट्स की मौजूदगी से आपको और आपके स्वास्थ को लाभ पहुंच सकता है|