×

अपनी डाइट में विटामिन तत्व शामिल करे रखें आंखो को स्वस्थ

 

जयपुर।आंखे हमारे शरीर का काफी महत्वपूर्ण अंग होती है, क्योंकि आंखो की मदद से हम इस दुनिया को देख पाते है।हमारी आंखो के भाग कॉर्निया हमारी दृष्टि पटल पर प्रतिबिंब बनाने का काम करता है और कॉर्निया को स्वस्थ बनाए रखने के लिए और हमारी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटमिन—ए की जरूरत होती है।विटमिन-ए हमारी आंखो में आंसू बनाने वाली नलिकाएं को सूखने से भी बचाने में मदद करता है।

क्योकि अगर आंसू नलिकाएं सूख जाती है तो कॉर्निया की कार्य क्षमता में कमी आने की संभावना रहती है और अंधेपन की समस्या हो सकती है।इसलिए हमारी आंखो का स्वस्थ रहना हमारे शरीर के लिए काफी आवश्यक होता है।

आंखों के कार्निया भाग को स्वस्थ रखने के लिए आप विटमिन-ए मांस,मछली, हरी पत्तेदार सब्जियां, कद्दू और शिमला मिर्च आदि को अपनी डाइट में शामिल कर प्राप्त कर सकते है।इसके अलावा विटमिन- बी 1 या थायमिन हमारी आंखों की मसल्स को स्वस्थ रखने का काम करता है।

आप साबुत दालें, मीट और फिश से विटामिन—बी 1 प्राप्त कर सकते है।इसके साथ विटमिन-बी 2 भी हमारे आंखो को स्वस्थ रखने में मदद करता है।विटामिन—बी 2 की कमी लंबे समय तक बनी रहती है तो मोतियाबिंद होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।आप इसे आनाज,दूध से पर्याप्त मात्रा में विटामिन—बी 2 पा सकते है।

इसके अलावा विटमिन-सी का सेवन करने से भी मोतियाबिंद जैसी समस्या दूर होती है। हमारी आंखो को स्वस्थ रखने के लिए विटमिन-ई भी आवश्यक होता है क्योकि इससे हमारी त्वचा सेल्स का निर्माण होता है और आंखो की कोशिकाओं को पोषण देने में भी मदद करता है।आप विटमिन—ई ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर प्राप्त कर सकते है।

विटमिन-बी 2 भी हमारे आंखो को स्वस्थ रखने में मदद करता है।विटामिन—बी 2 की कमी लंबे समय तक बनी रहती है तो मोतियाबिंद होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।आप इसे आनाज,दूध से पर्याप्त मात्रा में विटामिन—बी 2 पा सकते है।विटमिन-ए हमारी आंखो में आंसू बनाने वाली नलिकाएं को सूखने से भी बचाने में मदद करता है। अपनी डाइट में विटामिन तत्व शामिल करे रखें आंखो को स्वस्थ