×

इन चीजों के सेवन से मिलेगा भरपूर प्रोटीन, दिखेगा चमत्कारिक परिणाम

 

जयपुर, हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रोटीन की बहुत जरूरत पड़ती है। इसके बिना हम स्वस्थ शरीर की कल्पना भी नहीं कर सकते है। प्रोटीन हमारे शरीर में कोशिकाओं का निर्माण व लगातार उनकी रिपयेरिंग करने में सहायक होता है। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है। क्योंकि शिशु को भी उसके शरीर से ही प्रोटीन मिलता है।प्रकृति नें हमारी खाने पीने की चीजों इतना प्रोटीन उपलब्ध करवाया है जिसका सेवन करके हम आवश्यकता की पूर्ती कर सकते है। औऱ जींदगी भर स्वस्थ रह सकते है।

एक शोध के अनुसार सामने आया है कि आदमी को अपने शरीर की जरूरत पूरी करने के लिए रोजाना वजन के हिसाब से प्रोटीन की जरूरत होती है। एक किलोग्राम वजन के साथ 0.8 ग्राम प्रोटीन होना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आपका वजन 55 किलो है तो 55*0.8 ग्राम प्रोटीन होना चाहिए। शरीर में प्रोटीन की पूर्ती करने के लिए नीचे लिखे आहार का सेवन करे

अंडा

अंडे शरीर को जरूरी विटामिन व मिनरल्स मिलते हैं। इसमें कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते है जो शरीर को विटामिन्स और प्रोटीन्स उपलब्ध करवाते है। एक 100 ग्राम उबले हुए अंडे में 10 % विटामिन ए, 21%विटामिन डी, 6 5%विटामिन बी-,  सोडियम 124 मिलीग्राम, पोटैशियम 126 मिलीग्राम, व 2%मैग्नीशियम, 6 %आयरन और 13 ग्राम प्रोटीन होता है।  जो हमारे शरीर की संपूर्ण जरूरत को पूरी करता है। साथ ही यह गर्भवती महिलाओं में भूर्ण को विकसित करने में सहायक होता है।

अंकुरित अनाज का करे उपयोग

शरीर को उचित मात्रा में प्रोटीन देने के लिए अंकुरित अनाज का प्रयोग करे साथ खाने में मूंग दाल का भी प्रयोग करे क्योंकि इसमे भी प्रोटीन मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है। एक कप अंकुरित अनाज में करीब 16 ग्राम प्रोटीन मिलता है। वहीं इनमें बहुत कम मात्रा मे कैलोरी पाई जाती है। जिससे मोटापा बढंने का खतरा नहीं रहता है। और शरीर की आवश्यक्ता की पूर्ती भी हो जाती है।