×

गर्मियों में लाभदायक रहता है कच्चा आम का सेवन, मिलते हैं ये बेमिसाल फायदे

 

गर्मियों के मौसम का सबसे प्रमुख फल होने के सत आम सबसे स्वादिष्ट भी होता है। इसे फलों का राजा इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह स्वाद के साथ सेहत का वरदान देता है। जाहिर है कि पका और मीठा आम हर दूसरे इंसान की पसंद होता है लेकिन कच्चा आम भी कई गुणों की खान होता है। विटामिन-ए,सी और ई के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर कच्चा आम कई बीमारियों को दूर करके आपके स्वास्थ को बेहतर बनाए रखता है। विशेषज्ञों की मानें तो काला नमक के साथ कच्चे आम का सेवन करने शुगर को रोगियों और लू की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा कई गंभीर समस्याओं में आम रामबाण इलाज साबित होता है।

स्वस्थ लीवर

पका आम तो ठीक है लेकिन कच्चा आम का सेवन करने से आपके लीवर को मजबूती प्राप्त होती है। इसलिए लिवर से जुडी परेशानियों को दूर करने के लिए कच्चा आम खाना लाभदायक रहता है।

एसिडिटी

अकसर गर्मियों में मसालेदार और फास्ट फूड का सेवन करने से पेट में एसिडिटी और पाचन संबंध कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। लेकिन कच्चा आम का सेवन करने से खाना आसानी से पच जाता है औऱ पेट में गैस नहीं बनती।

लू से बचाव

गर्मियों में लू लगने की समस्या से रहात दिलाने में कच्चा आम बहुत फायदेमंद होता है। यह गर्मियों के मौसम धूप के प्रभावों और शरीर में पानी की कमी पूरा करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

कच्चा आम का सेवन आपके शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर रोग-प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है। जाहिर है कि शरीर में विभिन्न बीमारियों से लडने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बेहद आवश्यक है।

शुगर लेवल

कच्चा आम आपके शरीर में शुगर लेवल नियंत्रित करने में मददगार होता है। यह आपके शुगर को बढने से रोकता है। इसके अलावा शरीर में आयरन की कमी पूरा करने में भी कच्चा आम मददगार है।

उल्टी

अकसर बाहरी खान-पान और अनियमित स्वास्थ के कारण उल्टी और जी मचलाने की समस्याएं हो सकती है। लेकिन कच्चे आम को काले नमक के साथ खाने से उल्दी और जी मिचलाने अपने आप बंद हो जाता है।

रक्त प्रवाह

कच्चा आम विटामिन-सी का एक अच्छा स्रोत होता है जो रक्त कोशिकाओं में लोचशीलता पैदा करता। इसी के कारण शरीर में खून का प्रवाह बेहतर तरीके से संचालित होता है।