×

अगर फ्रिज में रखते हैं गुथा हुआ आंटा तो इन बातों पर ज़रूर ध्यान दें

 

हमारी भागती दौड़ती ज़िन्दगी में आजकल हमारे पास खाना बनाने का वक़्त भी नहीं होता है तो कुछ महिलाएं अपने वक़्त की बचत के लिए पहले से ही आंटा गूंथ कर उसे फ्रिज में रख देती है| इसके आलावा कई बार ऐसा होता है की हमसे आंटा ज़्यादा गुंथ जाता है तो भी है तो हम बचे हुए आंटे को उठाकर फ्रिज में रख देते हैं जिससे उसे बाद में इस्तेमाल किया जा सके| पर फ्रिज में आंटा रखने से कई नुकसान भी हो सकते हैं| आइये जानते हैं क्या हैं फ्रिज में गुंथे हुए आंटे को रखने के नुक्सान|

गुंथे हुए आंटे को फ्रिज में रखने से सबसे ज़्यादा नुकसान हमारे पेट को ही होता है और फिर उससे कई अन्य समस्याएं भी जन्म ले सकती हैं| गुंथे हुए आते को जब हम फ्रिज में बंद कर के रखते हैं तो उसमे मौजूद बैक्टीरिया आंटे में चिपक जाते हैं जिसके कारण बाद में आंटा अंदर से सड़ने लगता है और कई बार उसमे फफूंदी पड़ने लगती है जिससे उसके आस पास मौजूद अन्य खान पान की वस्तुओं पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है|

फ्रिज में ज़्यादा वक़्त तक गुंथे हुए आंटे को रखने से उसके पोषक तत्त्व धीरे धीरे समाप्त होने लगते हैं जिनकी रोटियां खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती है| फ्रिज में रखे आंटे में कई तरह के बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जिससे आंटे में खट्टापन आ जाता है| जब आंटे में खट्टापन आजाये तो उसका इस्तेमाल बिलकुल भी नहीं करना चाहिए वरना इससे हमारे शरीर में कई तरह की बीमारिया, इन्फेक्शन या फिर फ़ूड पॉइज़निंग हो सकती है|

कई विशेषज्ञों और आयुर्वेद के अनुसार आंटे को सानते ही उसका इस्तेमाल कर लेना चाहिए ज़्यादा देर तक रखे आंटे में कई रासायनिक बदलाव होने लगते है जो हमारे स्वास्थ पर बुरा प्रभाव डालते हैं|

कोशिश करें की आप आंटा उतनी ही मात्रा में साने या भिगोएं जितना उपयोग करना हो| कुछ दिन के अंदाज़ के बाद आपको अपने आप ही ये समझ आ जायेगा कि आपको कितनी मात्रा में आंटे को भिगोना है और साथ ही तुरंत भिगोये हुए आटे से बनी रोटी ज़्यादा लाभदायक और पोषण से परिपूर्ण होती है|