×

दांतों की समस्या होने पर डेंटिस्ट नहीं अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे!

 

आधुनिक खान-पान और लापरवाहियों के चलते अक्सर लोगों के मुंह में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं जिनमें दांतों का दर्द, काडे लगना औऱ कैविटी बहुत ही गंभीर और आम समस्याओं के रूप में उभर आता है। कभी-कभी यह दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि, दांत निकलवाने की मौहतल तक उत्पन्न हो जाती है। क्योंकि दातों की नसों और दातों में दर्द का सीधा कनेक्शन सिर से होता है। जिसमें लापरवाही बरतना खतरनाक साबित हो सकता है। हालांकि, अगर शुरुआत में ही इन समस्याओं का समाधान किया जाए तो इन्हें बढने से रोका जा सकता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन घरेलू उपायों के बारे में जिन पर अमल करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है-

सरसों का तेल

दांतों का दर्द होने पर सरसों का तेल लगाना लाभदायक साबित हो सकता है। इसके प्रयोग के लिए तीन से चार तेल की बूंदों को चुटकी नमक डालकर दांतों और मसूड़ों पर हल्के हाथ से मसाज करना चाहिए। इससे आपके मसूढे तो मजबूत होंगे ही, साथ आपके दातों का दर्द भी चुटकियों में दूर हो जाएगा।

प्याज का प्रयोग

आहार का स्वाद बढाने में तो प्याज का प्रयोग अक्सर ही किया जाता रहा है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इसका सेवन आपको दातों के दर्द से निजात दिलाने में भी मददगार साबित होता है। डेटिस्टस् का मानना है कि, गर तीन मिनट पर एक स्लाइस प्याज खाने से दातों के कीडे मर जाते हैं और दर्द में भी राहत मिलती है।

लहसुन का सेवन

पाचन और ब्लड सर्कुलेशन के लिए तो लहसुन फायदेमंद होता ही है साथ ही दांतों के दर्द का असरकारी इलाज करने में लहसुन रामबाण इलाज साबित होता है। रोजाना इसकी सिर्फ एक कली का सेवन करने से इसमें मौजूद एन्टीबैक्टीरियल गुण आपके दांत का दर्द फट से दूर से कर देते हैं।

लौंग लगाना

लौंग का दातों की समस्या में प्रयोग बहुत ही लाभदायक और असरकारी माना जाता है। इसलिए जब कभी-भी दातों में दर्द हो, तो दातों के बीच लौंग दवाना इसके तेल का प्रयोग करने से खास राहत मिलती है। यह आपके दातों में कीटाणुओं का नाश करके बैक्टीरिया से निजात दिलाता है।

टी-बैग का प्रयोग

अक्सर इंस्टेट चाय बनाने के लिए टी बैग्स का प्रयोग किया जाता है। हालांकि, अधिकतर स्थितिओं में इसे फेक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, दांत में दर्द और सूजन की समस्या होने पर इसके एंटीसेप्टीक गुण बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। इसके अलावा टी बैग का प्रयोग आपके दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।