×

भारत में पिछले 24 घंटे में आए कोविड-19 के 62,212 नए मामले,65 लाख से अधिक ठीक हुए लोग

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 62,212 नए मामले मिलने से कुल संक्रमितो की संख्या बढ़कर 74,32,680 हो गई हैं।वहीं, इस दौरान, 70,816 मरीज़ों के ठीक होने से एक्टिव मामले घटकर 7.95 लाख रह गए हैं।
आकड़े ज़ारी करते हुए मंत्रालय ने कहा,”यह केंद्र सरकार की लक्षित रणनीतियों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।जिसकी वजह से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़ी है और मृतकों की संख्या में कमी आई है।”

साथ ही मंत्रालय ने कहा कि डेढ़ माह में पहली बार उपचाराधीन लोगों की संख्या आठ लाख के नीचे आई है।वहीं, लगातार नौवें दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या नौ लाख से कम रही है। देश में 7,95,087 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 10.70 प्रतिशत है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 16 अक्टूबर तक 9,32,54,017 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से शुक्रवार को 9,99,090 नमूनों की जांच की गई।

राहत की बात यह हैं की देश में कोरोनावायरस के सक्रिय मामलों के मोर्चे पर सुधार देखा जा रहा है। डेढ़ महीने में पहली बार में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 8 लाख से नीचे आ गई है।