×

किसानों के लिए बड़ी खबर! कृषि मशीन पर सब्सिडी चाहिए तो तुरंत बनवा लें ये कागजात, देखें पूरी लिस्ट

 

खेती-किसानी को आसान और कम मेहनत वाला बनाने में आधुनिक कृषि यंत्रों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। रोटावेटर, कल्टीवेटर और लेजर लैंड लेवलर जैसे उपकरण किसानों का समय और मेहनत दोनों बचाते हैं। इन कृषि यंत्रों की खरीद पर केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कई योजनाओं के तहत 40 से 50 फीसदी तक सब्सिडी भी दी जाती है। हालांकि, जानकारी के अभाव में कई किसानों का आवेदन अधूरा रह जाता है या रिजेक्ट हो जाता है।

सब्सिडी के लिए जरूरी हैं सही दस्तावेज

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी पाने के लिए सबसे जरूरी है कि किसान के पास सभी आवश्यक दस्तावेज सही और अपडेटेड हों। कई बार किसान आवेदन शुरू होते ही जल्दबाजी में फॉर्म भर देते हैं। कुछ मामलों में गलत जानकारी दर्ज हो जाती है, तो कहीं जरूरी जानकारी अधूरी रह जाती है। ऐसी गलतियों के कारण आवेदन पोर्टल पर ही रिजेक्ट हो सकता है।

इसलिए कृषि यंत्र सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और फॉर्म में दी जाने वाली हर जानकारी को ध्यान से भरें। इससे आवेदन में गलती होने की संभावना कम होगी और सब्सिडी मिलने की प्रक्रिया भी आसान हो सकती है।