शाओमी ने लॉन्च किए दो बजट स्मार्टफोन Redmi A2 और Redmi A2+, जानें क्या हैं खूबियां
मोबाइल न्यूज़ डेस्क - Xiaomi ने गुपचुप तरीके से दो एंट्री-लेवल A-सीरीज स्मार्टफोन्स Redmi A2 और Redmi A2+ को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। रेडमी के इन दोनों स्मार्टफोन में ज्यादा अंतर नहीं है, दोनों फोन में मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो दोनों फोन में 6.52 इंच का LCD डिस्प्ले और 3GB तक रैम दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। जहां Redmi A2+ में फिंगरप्रिंट मिलता है लेकिन Redmi A2 में यह नहीं दिया गया है।
शाओमी ने अभी इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत का ऐलान नहीं किया है। इन्हें ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों फोन Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं। फिलहाल कंपनी ने भारत लॉन्च की भी जानकारी साझा नहीं की है। यहां हम आपको Redmi A2 और Redmi A2+ स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
बैटरी: 5000mAh 10W फास्ट चार्ज सपोर्ट
Redmi A2 और Redmi A2+ दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। दोनों फोन में एचडी + (1600 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन और 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.52 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें सेल्फी कैमरे के लिए वाटरड्रॉप नॉच है। रेडमी के इन फोन्स में MediaTek Helio G36 प्रोसेसर दिया गया है, जो एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। साथ ही ग्राफिक्स के लिए IMG PowerVR GE8320 GPU दिया गया है। इस फोन में 3GB तक LPDDR4X रैम और 32GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज है।
रेडमी ए2+
रेडमी के दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 8MP प्राइमरी कैमरे के साथ QVGA सेकेंडरी लेंस मिलता है। फोन के रियर पैनल में एलईडी फ्लैश भी शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा है। Redmi के एंट्री लेवल फोन में 5000mAh बैटरी, 10W चार्ज और माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है।
रेड्मी ए 2
Redmi A2 और Redmi A2+ को तीन कलर ऑप्शन- लाइट ब्लू, ग्रीन और ब्लैक में बाजार में उतारा गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो दोनों फोन ड्यूल सिम, 4G, 2.4GHz WiFi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, Glonass और Galileo को सपोर्ट करते हैं। इसके साथ फोन Android 12 (Go Edition) पर चलते हैं। अंतर की बात करें तो Redmi A2+ में ही फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।