☰
×

Xiaomi 18 Pro Launch: पीछे मिलेगी AMOLED स्क्रीन, 200MP के दो कैमरे और दमदार बैटरी; जानें कीमत

 

स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने अपने ग्लोबल लॉन्च इवेंट में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश किया है। इन दोनों प्रीमियम स्मार्टफोन में कंपनी ने कई नए फीचर्स शामिल किए हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत पीछे की तरफ दी गई सेकेंडरी AMOLED स्क्रीन और Leica के साथ तैयार किया गया डुअल 200MP कैमरा सेटअप है। इसके अलावा कंपनी ने Xiaomi Smart Band 11 समेत अन्य नए डिवाइस भी लॉन्च किए हैं।

फोन के पीछे मिलेगी अलग AMOLED स्क्रीन

Xiaomi 18 Pro सीरीज में कैमरा मॉड्यूल के साथ रियर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसकी मदद से यूजर्स फोन को सामने से देखे बिना भी कई जरूरी काम कर सकेंगे। इस स्क्रीन पर कॉल और नोटिफिकेशन की जानकारी दिखाई देगी।

अगर फोन को टेबल पर उल्टा रखा गया है, तब भी यूजर कॉल करने वाले का नाम देख सकेंगे। साथ ही छोटी स्क्रीन से ही कॉल रिसीव या रिजेक्ट करने का विकल्प मिलेगा। Pin to Back Display फीचर के जरिए बोर्डिंग पास, QR कोड, ट्रांजिट बारकोड और रिमाइंडर भी इस डिस्प्ले पर पिन किए जा सकेंगे।

Leica के साथ डुअल 200MP कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi ने Leica के साथ मिलकर दोनों स्मार्टफोन में डुअल 200MP कैमरा सिस्टम दिया है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। कंपनी ने इसमें नया Power Prism टेलीफोटो मॉड्यूल भी दिया है।

फोन में 150mm टेलीफोटो फोकल लेंथ और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा AI Creativity Assistant फीचर की मदद से तस्वीरों से मोशन ब्लर और रिफ्लेक्शन हटाए जा सकेंगे। यूजर AI की सहायता से फोटो का बैकग्राउंड भी बढ़ा सकेंगे।

बैटरी और परफॉर्मेंस में भी दमदार

बैटरी के मामले में दोनों मॉडल में अंतर रखा गया है। Xiaomi 18 Pro में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Xiaomi 18 Pro Max में 7,050mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है। दोनों स्मार्टफोन में Snapdragon प्लेटफॉर्म दिया गया है।

गेमिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन का तापमान नियंत्रित रखने के लिए Loop LiquidCool कूलिंग सिस्टम भी शामिल किया गया है।

Xiaomi 18 Pro और Pro Max की कीमत

यूरोपीय बाजार में Xiaomi 18 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,399 यूरो यानी लगभग 1.45 लाख रुपये रखी गई है। वहीं Xiaomi 18 Pro Max के 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,599 यूरो यानी करीब 1.66 लाख रुपये है। यूरोप में दोनों फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।

भारत में लॉन्च को लेकर क्या है अपडेट?

कंपनी ने फिलहाल भारतीय बाजार में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max की लॉन्चिंग की तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स में Xiaomi 18 Pro को दिसंबर 2026 में भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना जताई गई है। अभी इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Xiaomi Smart Band 11 भी पेश

स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने Xiaomi Smart Band 11 भी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 1.72 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है।

यह फिटनेस बैंड हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) मॉनिटरिंग के साथ 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 21 दिनों तक चल सकती है। यूरोप में इसकी कीमत 59.99 यूरो यानी करीब 5,500 रुपये और UAE में AED 189 यानी लगभग 5,000 रुपये रखी गई है।