×

Samsung यूजर्स के लिए आई बेहद बुरी खबर! कंपनी ने इन 3 मॉडल्स पर बंद किया सिक्योरिटी सपोर्ट, जाने कौन से है ये स्मार्टफोन 

 

टेक न्यूज़ डेस्क - मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां समय-समय पर अपने पुराने मॉडल्स के लिए सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी सपोर्ट में बदलाव करती रहती हैं। सैमसंग भी इनमें से एक है। कंपनी अपने तीन स्मार्टफोन मॉडल्स Galaxy A51 5G, Galaxy A41 और Galaxy M01 के लिए सपोर्ट बंद करने जा रही है। इन सभी स्मार्टफोन्स को 4 साल से ज्यादा समय पहले लॉन्च किया गया था। आपको बता दें कि सैमसंग अपने डिवाइसेज के लिए चार साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी करता है। वहीं, कुछ मॉडल्स के लिए यह वैलिडिटी 5 साल तक सपोर्ट देती है।

सैममोबाइल के मुताबिक, कंपनी ने गैलेक्सी डिवाइस के लिए जून 2024 सिक्योरिटी अपडेट किया था। इसके बाद कंपनी ने तीन मॉडल्स के लिए सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है। इसमें Samsung Galaxy A51 5G, Galaxy A41 और Galaxy M01 शामिल हैं। तीनों स्मार्टफोन्स मार्च से जून 2020 के बीच लॉन्च किए गए थे। ऐसे में इन सभी स्मार्टफोन्स को चार साल तक रेगुलर सिक्योरिटी अपडेट मिलना था। कंपनी ने तय सीमा पूरी होने के बाद इन स्मार्टफोन्स का सिक्योरिटी अपडेट बंद कर दिया है।

इस वजह से लिया गया फैसला
रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy A51 5G को एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड मिला है। इन तीनों मॉडल को एंड्रॉयड 10 के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन अब यह एंड्रॉयड 13 पर चल रहा है। वहीं, Galaxy A41 और Galaxy M01 को दो एंड्रॉयड ओएस मिले थे। इन दोनों मॉडल को भी एंड्रॉयड 10 के साथ पेश किया गया था। लेकिन अब यह एंड्रॉयड 12 पर चल रहे हैं।

यूजर्स को नहीं होगी कोई दिक्कत
आपको बता दें कि इन स्मार्टफोन में सिक्योरिटी अपडेट न मिलने के बाद भी इसे चलाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि, सिक्योरिटी की कमी अटैकर्स के लिए कई तरह की सिक्योरिटी खामियां खोल देती है। अगर भविष्य में कोई गंभीर दिक्कत आती है तो कंपनी नए अपडेट दे सकती है, जिसकी संभावना कम बताई जा रही है।