×

Realme 1 स्मार्टफोन भारत में लाँच हुआ, जानिये पूरी खबर

 

Realme 1 स्मार्टफोन भारत में लाँच हो गया हैं। इस फोन की कीमत 8,990 रूपये से शुरू होती हैं। इस फोन को आप अमेज़न से खरीद सकोगे। इस फोन को तीन वेरिएंट में उतारा गया हैं। 

इस फोन के 3 जीबी / 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,990 रूपये, 4 जीबी / 64 जीबी की कीमत 10,990 रूपये और 6 जीबी / 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,990 रूपये हैं। इस फोन को खरीदने के साथ आप जियो से जुड़ते हो तो आप को खास आॅफर दिया जायेगा।

अगर हम इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसका रीयर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इस फोन की स्क्रीन 6 इंच की है। इसका रिज़ोल्यूशन 2160×1080 पिक्सल का है।

अगर हम इस फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीआरएस, 4 जी, 3 जी, 2 जी, यूएसबी, 3.5 एमएम का आॅडियो जैक, 4 जी एलईटी है। इस फोम की बैटरी 3410 एमएएच की हैं।