×

GOOGLE पर ये चीजें सर्च ना करें, हो सकती है जेल

 

आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनको सर्च करने पर आपको जेल भी हो सकती हैं। इसलिए सर्च करते समय हमेशा सावधानी बरतें। इस बात का तो आपको बता ही होगी कि गगूल पर लोग सबसे ज्यादा सर्च करते हैं। समय के साथ इंटरनेट जिंदगी का अभिनव अंग बन गया हैं। सर्च करते समय हमेशा ही सावधानी बरतनी चाहिए, नही तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती हैं।

गूगल पर बच्चों संबंधी गलत साहित्य या फिर वीडियो सर्च करते है तो आपको परेशानी का सामना करना पड सकता हैं। यहां तक आपको जेल भी हो सकती हैं। ऐसा करना भारतीय दंड संहिता व अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है। इसके अलावा गलत वीडियो व साहित्य के बारे में खुले आम चर्चा करता है तो आप पर मुकदमा हो सकता है।

इसके अलावा अगर आप बम बनाने की तकनीक सर्च करते हैं तो आपको कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। कई लोग होते है कि अपनी पहचान गूगल पर सर्च करते है ऐसा करने से आपको जेल तो नही होगी पर बड़ा नुकसान हो सकता है जैसे की आपको डाटा लीक हो सकता हैं।

पर्सनल ई मेल लॉग इन को गूगल पर सर्च से बचें, अगर आप ऐसा करते हो तो आपका अकाउंट हैक हो सकता हैं। व आपके ईमेल के पासवर्ड लीक हो सकते है। कहा जाता है कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा हैकिंग के मामले ईमेल हैक होने के सामने आ रहे है। इस को लेकर कई शिकायतें सायबर सेल में भी है।

गूगल पर सर्च करते समय इन बातों का ध्यान रखें