×

Xiaomi Mi CC9e के चार कलर वेरिएंट में लॉन्च होने की संभावना

 

जयपुर। Xiaomi 2 जुलाई को चीन में एक इवेंट में “क्यूरियस एंड क्रिएटिव” उपभोक्ताओं के लिए अपनी सभी नई सीसी सीरीज़ लॉन्च करेगा। इस सीरीज के तहत कम्पनी दो स्मार्टफोन, Mi CC9 और Mi CC9e, को लॉन्च कर सकती है। शाओमी ने कहा ये सीरीज खासकर युवाओंको ध्यान मेें रख कर लॉन्च की जा रही है। वहीं Xiaomi सोशल मीडिया पर अपने 32-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा सैमपल्स और अधिक प्रमुख विशेषताओं को उजागर कर रही है। इसके अतिरिक्त, चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर एक उपयोगकर्ता ने भी Xiaomi Mi CC9 के कथित रिटेल बॉक्स के रेंडर लीक किए। Xiaomi Mi CC9e के वेरिएंट की नई जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। हैंडसेट को चीन में चार वेरिएंट में लॉन्च करने का दावा किया गया है।  MSP के अनुसार, Xiaomi Mi CC9e में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज जैसे वेरिएंट होंगे। यह व्हाइट, ब्लू प्लैनेट और नाइट प्रिंस के अलावा एक और कलर में लॉन्च किये जाने की संभावना है।
CC9e के संभावित फीचर्स: Xiaomi Mi CC9e में 5.97-इंच का AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। पैनल फुल-एचडी + रिज़ॉल्यूशन पर काम करेगा। इसके अलावा, डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 SoC प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में पावर देने के लिए 3,500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए Xiaomi Mi CC9e में 48-मेगापिक्सल सोनी IMX582 सेंसर और 8-मेगापिक्सल के सेकण्डरी सेंसर के साथ दिया जा सकता है।ये जानकारी हमें लीक्स के माघ्यम से पता चली हैं इस फोन के बारे में वास्तविक जानकारी इसके लॉन्च होने पर पता चल पायेंगी

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर एक उपयोगकर्ता ने भी Xiaomi Mi CC9 के कथित रिटेल बॉक्स के रेंडर लीक किए। Xiaomi Mi CC9e के वेरिएंट की नई जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। हैंडसेट को चीन में चार वेरिएंट में लॉन्च करने का दावा किया गया है।  Xiaomi Mi CC9e के चार कलर वेरिएंट में लॉन्च होने की संभावना