क्या है स्मार्ट टीवी, किस प्रकार ये सामान्य टीवी से अलग हैं
जयपुर। आजकल लगभग सभी के घरों में टीवी होता है, चाहे वो एक सामान्य एलईडी या एलसीडी टीवी हो या फिर एक स्मार्ट टीवी हो। लगभग 30 साल पहले ब्लैक एंड व्हाइट टीवी का चलन था, और जैसे—जैसे तकनीकी बढ़ती गई वैसे—वैसे ही नये—नये नवाचार हुए। और उसके बाद कलर टीवी, सीआरटी टीवी, और अब एलईडी और प्लाजमा टीवीयों का चलन है।
आजकल स्मार्टफोन की तरह स्मार्टटीवी लॉन्च की जा रही हैं। तो आज हम इस पोस्ट मे बात करेंगे स्मार्ट टीवी क्या हैं और इसे स्मार्ट नाम क्यों दिया गया।
हम साधारण एलईडी टीवी की बात करें तो इस पर हम टीवी चैन्लस के माध्यम से movies, serial, comady और news आदि देख सकते हैं। और इसके लिये हमारे पास केबल कनेक्शन होना चाहिए। हम इस टीवी में प्रोग्राम को चैनल द्वारा तय किये गये समय सीमा में ही देख सकतें हैं इसमे आपको pen derive का option भी दिया जाता है।
स्मार्ट टीवी क्या है..?
स्मार्ट टीवी में वो सभी फीचर्स होते हैं जो किसी साधारण टीवी में होते हैं। लेकिन स्मार्ट टीवी एडवांस फीचर्स के साथ आता है। जिस तरह आपके android mobile में कुछ app install होते है उसी प्रकार इस led tv में भी आपको कुछ app इस्तेमाल करने के लिए मिलते है। जैसे youtube, हॉटस्टार, नेटफिलिक्स Browser, games आदि। आप इन अपनी टीवी को इंटरनेट से कनेक्ट करके मूवीज, सीरीयल, वेबसीरीज आदि का आंनद ले सकते हैं। इसमे भी आपको पेन ड्राइव और hdmi prot दिए जाते है इसमें आपको स्क्रीन मिरर और wifi भी मिलता है screen mirror की साहयता से आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल की स्क्रीन को smart led पर देख सकते है और wifi के द्वारा इसे internet से कनेक्ट करके इसमे internet का इस्तेमाल कर सकते है। अब स्मार्ट टीवी ईनबिल्ट क्रोमकास्ट और और गू्गल असिस्टेंट के साथ आने लगे हैं। इन सभी फीचर्स के वजह से ही हम इसे स्मार्टटीवी कहते हैं।
क्या है क्रोमकास्ट
गूगल क्रोमकास्ट एक ऐसा डिवइस होता है जिसे टीवी में कनेक्ट करके आप स्मार्टफोन या कंप्यूटर के जरिए टीवी स्क्रीन पर इंटरनेट के इस्तेमाल करके वीडियो, न्यूज, मूवीज आदि देख सकतें हैं। इस डिवाइस को टीवी के एचडीएमआई पोर्ट में लगाया जा सकता है इसके साथ एक यूएसबी केबल भी दिया जाता है।