×

वनप्लस 6 और 6T के लिये OxygenOS Beta अपडेट जारी, DC डिमिंग​ के अलावा मिलेंगे ये फीचर्स

 

जयपुर। वनप्लस अपने स्मार्टफोन्स के लिए समय—समय पर अपडेट देने के लिये जाना जाता है। अब वह अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 और वनप्लस 6टी के लिये नया OxygenOS Beta अपडेट जारी कर रहा है। जिसमें डीसी डिमिंग के अलावा कईं फीचर्स और एड़ किये हैं। इससे पहले कंपनी ने हाल ही में वनप्लस 6, वनप्लस 6 टी, वनप्लस 5 और वनप्लस 5 के डिवाइसों में फेनटिक गेमिंग मोड लेके आयी थी।
आइये जानतें हैं इस अपडेट में क्या नया है— OnePlus 6 को OxygenOS Open Beta 23 बिल्ड मिल रहा है, जबकि OnePlus 6T को OxygenOS Open Beta 23 बिल्ड मिलना शुरू हो गया है। इसमें DC डिमिंग फीचर जोड़ा गया है जो आपके डिस्प्ले पर क्विक फ्लैश को लगातार रोशनी से बदल देता है। और परिवेश के आधार पर फ़ोन के डिस्प्ले की चमक अपने आप समायोजित हो जाती है।
नया OxygenOS बीटा अपडेट में जुलाई 2019 एंड्रॉइड सुरक्षा पैच भी जोड़ा गया है। वहीं, खोज सुझावों में लोकप्रिय शहरों के साथ एक मौसम ऐप जोड़ा गया है। वनप्लस प्रयोगशाला में डीसी डिमिंग सुविधा के साथ नए यूआई डिज़ाइन प्राप्त होते हैं। OnePlus 6 और OnePlus 6Tupdate में स्क्रीन रिकॉर्डर फ़्लोटिंग विजेट भी शामिल किये गये हैंं।
यदि आप पहले से ही OxygenOS बीटा पर हैं, तो आप अपडेट OTA के माध्यम से उपलब्ध होंगे। इसका आकार लगभग 275MB है। अब, यदि आप एक स्थिर बिल्ड पर हैं, तो आप OnePlus वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपने OnePlus स्मार्टफोन के लिए बीटा बिल्ड प्राप्त कर सकते हैं। जिसके इंस्टॉल करने के निर्देश साइट पर भी मिल सकते हैं।