×

सबसे पहले भारत में दस्तक देगी वनप्लस स्मार्टटीवी: रिर्पोट

 

जयपुर। खबरें पहले से ही आ चुकी हैं कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस  बाजार में अपने स्मार्टटीवी लेकर आ रहा है। अब कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने पुष्टि की है कि वनप्लस टीवी अगले महीने भारत में लॉन्च हो रहा है। और कहा कि भारत वनप्लस टीवी पाने वाला पहला बाजार होगा, और यह सितंबर में लॉन्च होगा। हालांकि इसके सटीक समयरेखा की घोषणा नहीं की गई है। कुछ ही दिन पहले, कंपनी ने अपने पहले स्मार्ट टीवी के आधिकारिक नाम का खुलासा किया – इसे वनप्लस टीवी कहा गया। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस का नया उत्पाद 26 सितंबर को लॉन्च हो सकता है।
कंपनी ने अपने स्मार्टटीवी को उत्तरी अमेरिका, यूरोप और चीन में वनप्लस टीवी लॉन्च करने की योजना बनाई है। लेकिन इसे सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जायेगा। लाउ का कहना है कि वनप्लस का भारत में सामग्री प्रदाताओं के साथ बहुत ही सकारात्मक संबंध है, जो हमेशा हमारे साथ साझेदारी करने के लिए तैयार रहे हैं, जो हमारे उपयोगकर्ताओं के लिए बढ़िया सामग्री की गारंटी देता है।
OnePlus ने यह भी पुष्टि की है कि OnePlus TV Amazon.in पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स साइट ने पहले ही इसके पंजीकरण शुरू कर दिए हैं, और Amazon.in पर OnePlus TV पेज पर Notify Me ’बटन भी लाइव कर दिया है।
फीचर्स के बारे में ज्यादा विस्तार किए बिना, Lau का दावा है कि OnePlus TV प्रीमियम फीचर्स देगा। “OnePlus TV आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। इससे हम अंजादा लगा सकतें हैं कि यह बेहतरीन साउंड क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और स्मार्ट इंटरकनेक्टिविटी विकल्पों में के साथ आयेगा। उनका यह भी कहना है कि कंपनी ने वनप्लस टीवी को डिजाइन करने में काफी मेहनत की है।

खबरें पहले से ही आ चुकी हैं कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस  बाजार में अपने स्मार्टटीवी लेकर आ रहा है। अब कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने पुष्टि की है कि वनप्लस टीवी अगले महीने भारत में लॉन्च हो रहा है। और कहा कि भारत वनप्लस टीवी पाने वाला पहला बाजार होगा, और यह सितंबर में लॉन्च होगा। हालांकि इसके सटीक समयरेखा की घोषणा नहीं की गई है। कुछ ही दिन पहले, कंपनी ने अपने पहले स्मार्ट टीवी के आधिकारिक नाम का खुलासा किया - इसे वनप्लस टीवी कहा गया। सबसे पहले भारत में दस्तक देगी वनप्लस स्मार्टटीवी: रिर्पोट