×

वनप्लस 7 प्रो अपडेट को मई एंड्रॉइड सुरक्षा पैच के साथ होगा जारी

 

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता कंम्पनी वनप्लस अपने नये स्मार्टफोन वनप्लस 7 प्रो के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। कंपनी ने इस नए अपडेट में एंड्रॉइड सुरक्षा पैच के साथ अन्य सुविधओं को भी एड़ किया है। यह अपडेट वनप्लस 7 प्रो के सॉफ्टवेयर वर्जन को OxygenOS 9.5.8 में अपडेट करता है। इस अपडेट का बिल्ड नंबर ऑक्सीजन ओएस 9.5.8.GM21AA है।
इस नये अपडेट वर्जन से फोन में होने वाले चेंजेज की बात करें तो फोरम पोस्ट के अनुसार, वनप्लस ने कई सुधारों के साथ ऑपरेटिंग सिस्टम में सुधार किया है। इन परिवर्तनों का मुख्य आकर्षण मई 2019 एंड्रॉइड सुरक्षा पैच का समावेश होना है। अपडेट किए गए एंड्रॉइड सुरक्षा पैच के अलावा कंम्पनी ने वनप्लस 7 प्रो पर थर्ड-पार्टी टाइप-सी हेडफोन के साथ सामान्य सिस्टम बग फिक्स ​कीया है। वनप्लस ने इस अपडेट की मदद से फोन कॉल की ऑडियो गुणवत्ता में सुधार करने का भी दावा किया है। वहीं चैंजलॉग में एक कैमरा फिक्स का भी खुलासा किया। इसके अलावा, वनप्लस स्टाफ के सदस्य मनु जे ने नए अपडेट के बारे में उपयोगकर्ताओं को प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने के लिए कहा। मनु ने कहा कि उपयोगकर्ता नए बग रिपोर्ट या सुझाव प्रस्तुत करने के लिए ऑक्सीजोन में नए फीडबैक टूल का उपयोग कर सकते हैं।
कंपनी ने यह भी बताया कि अपडेट को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। इसका मतलब है कि अपडेट केवल पहले दिन कम संख्या में उपयोगकर्ताओं तक पहुंचेगा। ऐसा करने के बाद, वनप्लस अपने संचार चैनलों को नए अपडेट से संबंधित किसी भी शिकायत या बग रिपोर्ट के लिए मॉनिटर करेगा।

वनप्लस अपने नये स्मार्टफोन वनप्लस 7 प्रो के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। कंपनी ने इस नए अपडेट में एंड्रॉइड सुरक्षा पैच के साथ अन्य सुविधओं को भी एड़ किया है। यह अपडेट वनप्लस 7 प्रो के सॉफ्टवेयर वर्जन को OxygenOS 9.5.8 में अपडेट करता है। इस अपडेट का बिल्ड नंबर ऑक्सीजन ओएस 9.5.8.GM21AA है। वनप्लस 7 प्रो अपडेट को मई एंड्रॉइड सुरक्षा पैच के साथ होगा जारी