×

भारत में सैमसंग गैलेक्सी A50 के लिए नया अपडेट जारी

 

जयपुर। सैमसंग ने अपने गैलेक्सी ए 50 स्मार्टफोन के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट शुरू किया है। गैलेक्सी ए 50 के लिये नया अपडेट बग फिक्स और प्रदर्शन में सुधार लाता है। इस अपडेट में बैटरी चार्जिंग एल्गोरिदम में सुधार हुआ है और इसमें स्नैपचैट के साथ थर्ड पार्टी ऐप्स भी जोड़े गए हैं।
जैसा कि TizenHelp द्वारा बताया गया है, अपडेट का फर्मवेयर नंबर A505FDDU2ASH3 है। और इस अपडेट को भारत में जारी कर दिया गया है और यह आकार में लगभग 320MB का है। यह अगस्त 2019 Android सुरक्षा पैच भी साथ लाता है। चेंजलॉग में फिंगरप्रिंट स्कैनर प्रदर्शन में सुधार का भी उल्लेख किया गया है।
जैसे हि यह अपडेट आपके डिवाइस पर पहुंचेगा तो आपको इसके बारे में सूचित किया जाएगा। अन्यथा आप इसे मैन्युअल रूप से अपडेट कर सकतें हैं। इसके लिए सेटिंग> सॉफ़्टवेयर अपडेट> पर डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें। अपडेट डाउनलोड होने के बाद, इसे इंस्टॉल करने के लिए फोन को रीस्टार्ट करें।
सैमसंग गैलेक्सी A50 की भारत में कीमत, और फीचर्स: यह स्मार्टफोन भारत में 19,990 रुपये में उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी A50 में 6.4-इंच की सुपर AMOLED इन्फिनिटी-U डिस्प्ले मौजूद है। पैनल FHD + (1080 × 2340 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन पर काम करता है। यह सैमसंग के अपने Exynos 9610 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आता है। और 6GB रैम और 64GB स्टोरेज तक बैकअप है। जिसे microSD कार्ड का उपयोग कर 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। गैलेक्सी 50 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका सबसे पीछे का कैमरा सेटअप है। सेटअप में 25-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर और अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है।

सैमसंग ने अपने गैलेक्सी ए 50 स्मार्टफोन के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट शुरू किया है। गैलेक्सी ए 50 के लिये नया अपडेट बग फिक्स और प्रदर्शन में सुधार लाता है। इस अपडेट में बैटरी चार्जिंग एल्गोरिदम में सुधार हुआ है और इसमें स्नैपचैट के साथ थर्ड पार्टी ऐप्स भी जोड़े गए हैं। जैसा कि TizenHelp द्वारा बताया गया है, अपडेट का फर्मवेयर नंबर A505FDDU2ASH3 है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी A50 के लिए नया अपडेट जारी