वनप्लस 7, वनप्लस 7 प्रो के लिए एंड्रॉइड 10 अपडेट जारी
जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने आखिरकार अपने वनप्लस 7 सीरीज के लिए एंड्रॉइड 10 अपडेट के स्थिर संस्करण को रोल आउट कर दिया है। यह अपडेट कंपनी द्वारा OnePlus 7 सीरीज के लिए दूसरा OxygenOS ओपन बीटा बिल्ड बनाने के कुछ ही दिनों बाद आया है। कंपनी ने वनप्लस मंचों पर एक पोस्ट में स्थिर रोल आउट के बारे में घोषणा की। अधिकांश सॉफ्टवेयर-संबंधित घोषणाओं के समान, वनप्लस ग्लोबल प्रोडक्ट्स ऑपरेशन मैनेजर मनु जे ने एंड्रॉइड 10 अपडेट के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने पुष्टि की कि अपडेट वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो दोनों के जारी कर दिया गया है, नया अपडेट चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। तो जल्द ही सभी यूजर्स के पास पहुंच जायेगा।
वनप्लस 7 सीरीज एंड्रॉइड 10 अपडेट का विवरण
सॉफ्टवेयर अपडेट एंड्रॉइड 10 अपग्रेड के साथ OxygenOS वर्जन को OxygenOS 10 में अपग्रेड करेगा। पोस्ट की गई जानकारी में उन परिवर्तनों की एक व्यापक सूची साझा की है जो उपयोगकर्ता आगामी Android 10-आधारित OxygenOS 10 अपडेट से उम्मीद कर सकते हैं।
इसके अलावा वनप्लस भी OxygenOS 10 के साथ एक नया गेम स्पेस फीचर ला रहा है। यह आपके सभी गेम को एक ही स्थान पर आसान पहुंच और बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए रखेगा। फोरम पोस्ट ने “स्मार्ट डिस्प्ले” सुविधा के बारे में भी विवरण साझा किया है जो एम्बिएंट डिस्प्ले के साथ समय, स्थान और घटना-विशिष्ट जानकारी प्रदर्शित करेगा। उपयोगकर्ता इसे सेटिंग> डिस्प्ले> एंबिएंट डिस्प्ले> स्मार्ट डिस्प्ले सेक्शन के तहत ट्विक कर सकते हैं।