लॉन्च से पहले ही Vivo Y20 सभी के फीचर्स ऑनलाइन लीक हुए, 5,000mAh बैटरी से होगी लैस
जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो जल्द ही अपनी वावो वाई 20 सीरीज़ को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के फीचर्स लीक हो गये हैं। वीवो इस सीरीज में दो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिसमें वीवो वाई 20 और वीवो वाई 20 आई शामिल होंगे। आइये इन स्मार्टफोन के लीक हुए फीचर्स की जानकारी आपको देते हैं।
Y20और Y20i के लीक हुए फीचर्स
Y20 और Y20i में एक वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ 6.5 इंच का डिस्प्ले मौजूद होगा। जिसका रिज्यूलॉशन 720 × 1600 होगा। डिस्प्ले एचडी + क्वालिटी का होगा। वीवो वाई 20 में एंड्रॉइड 10 ओएस दिया जायेगा। और फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया जायेगा। तथा इसे 4 जीबी रैम के साथ जोड़ा जायेगा। फोन में हमें 64 जीबी इंटरनल मेमोरी देखने को मिल सकती है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के इस्तेमाल से बढ़ाया जा सकेगा। 64 जीबी के अलावा हमें इसमें 128 जीबी स्टोरेज भी मिल सकता है।
फोन की सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दे सकते हैं। वहीं अगर कैमरों की बात करें तो इस सीरीज में पीछे की तरफ तीन कैमरे देखने को मिल सकता है। इसमें 13-मेगापिक्सेल सेंसर, 2-मेगापिक्सेल मैक्रो सेंसर और 2-मेगापिक्सेल डेप्थ सेंसर होगा
वहीं सामने की तरफ दोनों में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। फोन में पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी मौजूद होगी। और Y20 में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जायेगा। जबकि Y20i नोर्मल चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल फोन की कीमत और लॉन्चिंग डेट के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकरी मौजूद नहीं है। उम्मीद है कंपनी जल्द ही इस सीरीज का खुलासा करेगी।