5000mAh बैटरी और गजब के AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Tecno POVA 6 Neo 5G, कीमत जानकर तुरंत खरीदने का बना लेंगे मन
मोबाइल न्यूज़ डेस्क - टेक्नो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन टेक्नो पोवा 6 नियो लॉन्च कर दिया है। इस मिड-रेंज स्मार्टफोन में कंपनी ने एआई मैजिक इरेज़र, एआई कटआउट, एआई वॉलपेपर, आर्टबोर्ड और आस्क एआई जैसे कई एआई फीचर्स दिए हैं। एचडी+ रेजोल्यूशन वाले टेक्नो पोवा 6 नियो में मीडियाटेक का डाइमेंशन 6300 5जी प्रोसेसर दिया गया है। 8 जीबी रैम दी गई है, जिसे बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है।
टेक्नो पोवा 6 नियो की भारत में कीमत
टेक्नो पोवा 6 नियो को मिडनाइट शैडो, एज़्योर स्काई और ऑरोरा क्लाउड कलर ऑप्शन में लाया गया है। इसकी कीमत 6GB+128GB मॉडल के लिए 11,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल के लिए 12999 रुपये है। 1 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। फोन को अमेजन के अलावा नजदीकी रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। टेक्नो पोवा 6 नियो स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
टेक्नो पोवा 6 नियो में 6.67 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसकी ब्राइटनेस 480 निट्स है। 192.3 ग्राम वजनी टेक्नो पोवा 6 नियो में 8MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में 108MP का मेन AI कैमरा है, जिसे कंपनी ने अपने सेगमेंट में पहला ऐसा कैमरा बताया है।
टेक्नो पोवा 6 में मीडियाटेक का डाइमेंशन 6300 5G प्रोसेसर है। इसके साथ अधिकतम 8 जीबी रैम दी गई है। दावा है कि इसे 8 जीबी से 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसे आप एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ा पाएंगे। टेक्नो POVA 6 लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिस पर HiOS 14.5 की लेयर है। फोन में 5 हजार mAh की बैटरी है, जो 18 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी दावा कर रही है कि टेक्नो POVA 6 5G 5 साल तक लैग फ्री परफॉर्मेंस देता है। इसमें इंफ्रारेड सेंसर, NFC और लाइट सेंसर की सुविधा दी गई है।