×

64GB स्टोरेज और 5000mAh बैटरी के साथ Samsung ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G फोन, कीमत सुन बना लेंगे खरीदने का मन 

 

मोबाइल न्यूज़ डेस्क - स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारत में अपना नया 5G फोन Samsung Galaxy M05 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में कंपनी ने 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ ही 64GB की स्टोरेज दी है। यह मॉडल सैमसंग की M-सीरीज का हिस्सा है और इस कीमत में इसमें कई खूबियां हैं।

Samsung Galaxy M05 5G स्पेसिफिकेशन
इस फोन के स्पेक्स की बात करें तो Galaxy M05 में 6.7 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह बड़ी स्क्रीन वीडियो देखने, गेम खेलने या सोशल मीडिया ब्राउजिंग के लिए बेहतरीन है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का वाइड-एंगल लेंस भी दिया गया है जो F/1.8 अपर्चर के साथ आता है, जिससे कम रोशनी में भी साफ और डिटेल वाली तस्वीरें ली जा सकती हैं। साथ ही 2MP का डेप्थ-सेंसिंग कैमरा भी दिया गया है, जो तस्वीरों की क्लैरिटी को बेहतर बनाता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा यह फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। पावर के लिए गैलेक्सी M05 में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. ये बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. सैमसंग गैलेक्सी M05 5G में कंपनी ने 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी है. इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिसकी मदद से फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. कंपनी ने इस फोन को मिंट ग्रीन कलर में लॉन्च किया है.

कितनी है कीमत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी M05 5G की कीमत 7999 रुपये रखी है. इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon से भी खरीद सकते हैं. ऐसे में ये एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जिसमें लोगों को कई अच्छे फीचर्स भी मिल रहे हैं.