4 जनवरी को लांच होगा Redmi Note 13 Pro सीरीज के तूफानी स्मार्टफोन मिलेगा 200MP कैमरा, जाने स्पेसिफिकेशन
टेक न्यूज़ डेस्क,Redmi Note 13 सीरीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. क्योंकि Redmi की बजट सीरीज में पहली बार 200MP का कैमरा दिया जा रहा है। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Redmi Note 13 Pro सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। Redmi Note 13 सीरीज चीन में पहले ही लॉन्च हो चुकी है और इसमें Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus फोन शामिल होंगे।Xiaomi ने रेडमी नोट 13 सीरीज़ के लॉन्च को टीज़ करते हुए सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक पोस्ट साझा किया है। जिससे पुष्टि होती है कि Redmi Note 13 सीरीज भारत में 4 जनवरी को लॉन्च होगी। इवेंट को कंपनी के आधिकारिक चैनलों और सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।
रेडमी नोट 13 प्रो, रेडमी नोट 13 प्रो प्लस के स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro Plus दोनों में 120 Hz रिफ्रेश रेट पैनल के साथ समान 6.67-इंच 1.5K FHD AMOLED स्क्रीन मिलेगी। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्टेड होगा। Redmi Note 13 Pro स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 SoC द्वारा संचालित होगा जबकि Redmi Note 13 Pro Plus मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 अल्ट्रा SoC के साथ आएगा। रेडमी नोट 13 प्रो को 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है, जबकि रेडमी नोट 13 प्रो प्लस में 16 जीबी तक स्टोरेज और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलेगा।
रेडमी नोट 13 प्रो प्लस में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी और रेडमी नोट 13 प्रो में 67W फास्ट चार्जिंग विकल्प के साथ 5,100mAh की बैटरी होगी। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14-आधारित MIUI 14 पर चलेंगे। ऑप्टिक्स की बात करें तो दोनों में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200MP सैमसंग ISOCELL HP3 सेंसर होगा। इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर होगा। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है।