Realme ने पेश किया 10001mAh बैटरी वाला दमदार फोन! चार्जिंग और फीचर्स भी कमाल; जानें कीमत
Realme ने भारत में 10,001mAh बैटरी वाला एक और दमदार फोन लॉन्च किया है। Realme का यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Realme P4 Power का रीब्रांडेड वर्जन है। यह फोन भी 10,001mAh बैटरी के साथ आया था। यह Realme Narzo सीरीज का अब तक का सबसे दमदार फोन है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे पतला और बड़ी बैटरी वाला फोन है। फोन में 50MP कैमरा, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स होंगे।
Realme Narzo Power 5G की कीमत
Realme के इस फोन को भारत में ₹27,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है: 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB। फोन की खरीद पर ₹3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, साथ ही ₹1,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। फोन की पहली सेल 10 मार्च को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर होगी। यह दो कलर ऑप्शन में मिलेगा: टाइटन सिल्वर और टाइटन ब्लू। फोन पर कुल ₹4,000 बचाए जा सकते हैं।
8GB RAM + 128GB - ₹27,999
8GB RAM + 256GB - ₹29,999
Realme Narzo Power 5G के फीचर्स
Realme के इस जंबो बैटरी वाले फोन में 6.8 इंच का हाइपरग्लो 4D कर्व+ AMOLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। फोन 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Realme Narzo Power के पीछे दो कैमरे हैं। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा है। फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में Wi-Fi, 5G और ब्लूटूथ शामिल हैं। फोन में 10,001mAh की बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।