32MP सेल्फी कैमरा और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ OPPO F27 5G, जानिए इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
मोबाइल न्यूज़ डेस्क - OPPO F27 5G स्मार्टफोन आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है, जिसे OPPO F27 सीरीज के तहत पेश किया गया है। इससे पहले कंपनी भारत में OPPO F27 Pro+ फोन लॉन्च कर चुकी है। फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और उपलब्धता से जुड़ी डिटेल्स।
OPPO F27 5G की भारत में कीमत
कंपनी ने OPPO F27 5G फोन को दो वेरिएंट में पेश किया है। फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। फोन की बिक्री Flipkart, Amazon और OPPO India पर लाइव हो गई है। इस फोन पर 2500 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है।
OPPO F27 5G: कीमत और उपलब्धता
फीचर्स की बात करें तो OPPO F27 5G फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है, जो 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन की स्टोरेज 256GB तक है। यह फोन Android 14 बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है।
अभी ट्रेंड कर रहा है
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP OV50D प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डाइमेंशन 163.05 × 75.75 × 7.69 मिमी और वजन 187 ग्राम है।