×

भारत में Redmi Note 9 Pro को MIUI 12 अपडेट जारी हुआ, जानें पूरा विवरण

 

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने भारत में Redmi Note 9 Pro यूजर्स के लिए MIUI 12 अपडेट जारी कर दिया है। यह नया अपडेट फोन में नई सुविधाऐं लायेगा। और यूजर्स को नया ए​क्पीरियंस मिलेगा। अब तक यह अपडेट भारत में बीटा अपडेट के रूप में उपलब्ध था। अब यह स्टेबल रूप में जारी कर दिया गया है।
इस अपडेट को वर्जन नंबर V12.0.1.0.QJWINXM के साथ जारी किया गया है। अपडेट को चरणबद्ध तरीके से जारी किया गया है, इसलिए सभी यूजर्स को यह अपडेट धीरे धीरे पहुंच जायेगा।  MIUI 12 भी एंड्रॉइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Redmi Note 9 Pro Max के फीचर्स
इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉयड़ 10 पर काम करता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720 जी प्रोसेसर दिया गया है जिसे 6GB रैम के साथ जोड़ा गया है। और इंटरनल स्टोरेज 128GB तक है।
कैमरों की बात करें तो रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में 64-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। इसे 8-मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड-एंगल शूटर, 5-मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरा और 2-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ जोड़ा गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें Xiaomi ने 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।फोन में पावर देने के लिए 5,020mAh की बैटरी दी गई है। यह एक 33W फास्ट चार्जर के साथ आता है। इसे तीन कलर इंटरस्टेलर ब्लैक, ग्लेशियर व्हाइट, और ऑरोरा ब्लू में खरीदा जा सकता है। एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एक 3.5 मिमी हेड फोन्स जैक भी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में ब्लूटूथ, वाई फाई, हैडफोन जैक आदि मौजूद हैं।

Redmi Note 9 Pro Max की कीमत
Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max के 64GB स्टोरेज वाले 6GB रैम वैरिएंट की भारत में कीमत 16,499 रुपये है। 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। 8GB रैम वैरिएंट और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है।