×

Xiaomi Redmi 8 और 8A को MIUI 11 अपडेट जारी किया गया, मिलेंगे ये नये फीचर्स

 

जयपुर। शाओमी ने अपन दो बजट स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 8 और 8A के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया  है। यह अपडेट फोन में स्टेबल MIUI 11 लेके आता है जो एक Xiaomi का कलरफुल कस्टम स्किन है। और यह लेटेस्ट एंड्रायॅड़ 10 पर आधारित है।
अपडेट की विवरण
रेडमी 8 और रेडमी 8ए के लिए फर्मवेयर वर्जन क्रमश: V11.0.2.0.QCNxxXM और V11.0.1.0.QCPxxXM है। इस OTA अपडेट को स्टेपवाइज रोलआउट किया जा रहा है इसलिए सभी डिवाइसेज के पास यह धीरे धीरे पहुंच जायेगा। अपडेट के तैयार होती ही आपको फोन पर एक पुश नोटिफिकेशन भेजा जायेगा अन्यथा आप इसे फोन सेटिंग में अबाउट फोन पर सिस्टमे अपडेट में जाकर चैक कर सकते हैं। बता दें कि MIUI 11 अपडेट के अलावा, फोन को जुलाई 2020 सिक्योरिटी पैच भी जोड़ा गया है। इस अपडेट के साथ फोन में नये चैंज दिखने मिलेंगे। यूजर्स इंटरफेस में एक नया अनुभव मिलेगा। कईं प्राकृतिक सांउड भी मिलेंगे जिन्हें आप नोटिफिकेशन टोन के रूप मे इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप्स आइकॉन में बदलाव देखने को मिलेगा।
याद दिला दें कि Xiaomi ने Redmi 8 को पिछले साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया था। और इसे 7,999 रूपये की शुरूआती कीमत के साथ पेश​ किया गया था। इस कीमत पर फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलता है। लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ चुकी है। वहीं इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोेरज अब भारत में 9499 रूपये की कीमत पर उपलब्ध है। Xiaomi के Redmi 8 में 6.22-इंच का डिस्प्ले है जिसमें HD + का रेजोल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल है। और इसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 SoC प्रोसेसर मिलता है।