iPhone 17 Price Drop: 47,742 रुपये में मिल रहा है लेटेस्ट iPhone, जाने कहाँ मिल रही ये धमाकेदार डील
iPhone 17 की कीमत में भारी कमी की गई है। यह लेटेस्ट Apple iPhone अपनी लॉन्च कीमत से हज़ारों रुपये कम में मिल रहा है। Valentine's Day सेल के दौरान, आप इस Apple iPhone को ₹47,742 की इफेक्टिव कीमत पर घर ला सकते हैं। यह ऑफर Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होगा। iPhone 17 पर यह शानदार ऑफर Croma पर चल रही Valentine's Day सेल के दौरान मिलेगा। आइए इस ऑफर के बारे में और जानें...
क्या है ऑफर?
Croma 6 फरवरी से 15 फरवरी, 2026 तक Valentine's Day सेल होस्ट कर रहा है। इस सेल के दौरान आप iPhone 17 को बड़े डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। Apple ने इस iPhone को ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। फोन की खरीद पर ₹2,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, ₹8,000 का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। अगर आपका पुराना फ़ोन अच्छी कंडीशन में है, तो आप एक्स्ट्रा ₹23,500 बचा सकते हैं। इसके अलावा, ₹1,658 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। सभी ऑफ़र के साथ, आप iPhone 17 को ₹47,742 की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। हालांकि, इस ऑफ़र का फ़ायदा रिटेल स्टोर, दिन और डिवाइस की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
iPhone 17 के फ़ीचर्स
Apple का यह लेटेस्ट iPhone 6.1-इंच ProMotion Super XDR डिस्प्ले के साथ आता है। फ़ोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने OLED पैनल का इस्तेमाल किया है। यह iPhone A19 बायोनिक चिपसेट पर काम करता है, जो Apple Intelligence (AI) फ़ीचर्स से लैस है। इसमें डुअल 5G SIM कार्ड और डुअल-बैंड WiFi कनेक्टिविटी मिलती है। फ़ोन में Bluetooth, NFC और USB Type C जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर्स भी मिलते हैं।
iPhone 17 में कैमरे के साथ एक एक्शन बटन भी होगा। इसके अलावा, फ़ोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है। फोन में 48MP का मेन कैमरा और 48MP का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 11 से 12 घंटे तक चल सकती है। यह 40W वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।