×

48MP कैमरा, फास्ट प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी के साथ आज लॉन्च होगा Google Pixel 10a, जाने कितनी होगी कीमत 

 

Google कल, 18 फरवरी को Pixel 10 सीरीज़ का सस्ता स्मार्टफोन Pixel 10a लॉन्च करेगा। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही काफी जानकारी सामने आ चुकी है। 9to5Google की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकन टेलीकॉम कंपनी Tracfone ने गलती से Pixel 10a का लिस्टिंग पेज शेयर कर दिया, जिससे कई स्पेसिफिकेशन्स का पता चला। हालांकि, इस लिस्टिंग से Pixel 10a के RAM और प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

Google Pixel 10a के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google Pixel 10a स्मार्टफोन का डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन 2424 x 1080 पिक्सल है। फोन का साइज़ 2.87 x 6.06 x 0.35 इंच (73 x 154 x 8.9mm) होने की उम्मीद है। इसका वज़न 184 ग्राम है। इस टीज़र से पता चलता है कि Google के आने वाले फोन में Pixel फोन की तरह ही एक फ्लैट रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। कंपनी डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करने वाली है।

Google Pixel 10a के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48-मेगापिक्सल का सेंसर और 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। Google Pixel 10a स्मार्टफोन में 5100mAh की बैटरी होने की बात कही जा रही है। Google का यह फोन Android 16 पर चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज होगी। फोन IP68 रेटिंग के साथ भी आएगा।

Google Pixel 10a की संभावित कीमत
फ्रेंच पब्लिकेशन Dealabs के मुताबिक, Pixel 10a स्मार्टफोन यूरोप में 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। Google का यह सस्ता फोन यूरोप में 549 यूरो (लगभग 58,000 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। 256GB स्टोरेज वाला दूसरा वेरिएंट 649 यूरो (लगभग 69,000 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन बेरी, फॉग, लैवेंडर और ऑब्सीडियन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा।