खुशखबरी! बड़ी स्क्रीन Jio ने चोरी-छिपे लॉन्च किया 4G की-पैड फोन, फीचर्स और कीमत जान अभी बना लेंगे खरीदने का मन
मोबाइल न्यूज़ डेस्क - रिलायंस जियो ने पिछले साल भारत में अपने जियो भारत लाइनअप फोन की घोषणा की थी। जियो भारत सीरीज के तहत कंपनी ने दो किफायती 4G फोन जियो भारत V2, V2 कार्बन पेश किए थे। टेक्लुसिव की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो ने अब चुपचाप इस सीरीज का नया फोन जियो भारत J1 लॉन्च कर दिया है। यह एक 4G कीपैड फोन है जो नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आता है।
जियो भारत J1 में मिलेंगे ये फीचर्स
जियो भारत J1 फोन में जियो ऐप और सर्विस जैसे UPI ट्रांजैक्शन के लिए जियोपे, कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए जियोसिनेमा और दूसरे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, नए जियो फोन में बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन भी है। जियो भारत J1 4G पिछले साल के जियो भारत V2, V2 कार्बन और भारत B1 से महंगा है। जहां उन फोन की कीमत सिर्फ 999 रुपये थी, वहीं भारत J1 4G की कीमत 1,799 रुपये है। यह डिवाइस Amazon पर सिंगल ब्लैक/ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Jio Bharat J1 4G स्पेसिफिकेशन्स
Jio Bharat J1 4G नए डिजाइन के साथ आता है। डिवाइस में थोड़ा बड़ा फॉर्म फैक्टर और बड़ी स्क्रीन दी गई है। इसमें 2.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके बड़े फॉर्म फैक्टर की वजह इसमें लगी बड़ी 2,500mAh की बैटरी है। बड़ी बैटरी और स्क्रीन की बदौलत 4G फीचर फोन कम बजट वाले लोगों के लिए एक अच्छा एंटरटेनमेंट डिवाइस बन सकता है। क्योंकि इसमें लोग Jio TV की मदद से आराम से टीवी देख पाएंगे। Jio फोन में JioCinema प्री-इंस्टॉल है। यूजर Jio TV ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों ऐप की मदद से यूजर फोन पर लाइव स्पोर्ट्स और लाइव टीवी कंटेंट देख पाएंगे।
सिर्फ 123 रुपये में रिचार्ज करें यह फोन
Jio Bharat फोन को Jio Bharat Plan के 123 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज किया जा सकता है। इस प्लान से रिचार्ज करने पर अनलिमिटेड कॉल, हर महीने 14GB 4G डेटा, Jio ऐप्स और सेवाओं का एक्सेस मिलता है। डिवाइस में 3 4G बैंड हैं और यह एक लॉक डिवाइस है, यानी इसके साथ सिर्फ Jio सिम ही काम करेगी।