×

दिवाली विद एमआई सेल फिर से शुरू, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट

 

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एमआई ने फिर से अपनी दिवाली विद एमआई सेल शुरू कर दी है। ये सेल आज से शुरू हो चुकी है। और 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस सेल में Redmi Note 7 Pro, Poco F1, Redmi K20 Pro, Redmi K20, Redmi Y3, और Redmi Note 7S को डिस्काउंट पर सेल किया जायेगा। इस सेल में विभिन्न Mi TV मॉडल पर भी ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा Mi Home Security Camera 360 और Mi Air Purifier 2S प्रोडक्ट भी इस सेल में शामिल हैं। ग्राहक Mi मेन्स स्पोर्ट्स शूज़ 2, Mi इयरफ़ोन बेसिक और Mi LED वाई-फाई स्मार्ट बल्ब पर छूट का लाभ उठा सकते हैं।
Mi.com साइट पर लिस्टिंग के अनुसार, Xiaomi 12000 रुपये तक की छूट पेशकश कर रहा है। कंपनी ने Redmi Note 7 Pro को 11,420 रुपये में लिस्ट किया है। इस कीमत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल उपलबध होगा। दूसरी ओर, पोको एफ 1 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है। इसकी वा​स्तविक कीमत 17999 रूपये है। वहीं Redmi K20 प्रो को इस सेल के दौरान 25,845 रूपये में बेचा जायेगा। Redmi Y3 को 9999 रूपये के स्थान पर 7,999 रूपये में बेचा जायेगा। दिवाली विद Mi सेल के दौरान स्मार्टफोन खरीदने वाले एयरटेल 4 जी ग्राहक Xiaomi स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं।
स्मार्टफोन के अलावा, नवीनतम Xiaomi सेल में Mi TV 4A Pro 43-इंच को 22999 रूपये के स्थान पर 20,999 रूपये में बेचा जायेगा। इसी तरह, Mi TV 4C Pro 32-इंच की बिक्री पर 11,499 रुपये में उपलब्ध है। जबकि इसकी वास्तविक कीमत 13,999 है।

एमआई ने फिर से अपनी दिवाली विद एमआई सेल शुरू कर दी है। ये सेल आज से शुरू हो चुकी है। और 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस सेल में Redmi Note 7 Pro, Poco F1, Redmi K20 Pro, Redmi K20, Redmi Y3, और Redmi Note 7S को डिस्काउंट पर सेल किया जायेगा। दिवाली विद एमआई सेल फिर से शुरू, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट