×

Mi के पोको F1 की कीमत हुई Rs.1000 और कम

 

जयपुर। Mi ने अपने पोको F1 की कीमत में 1000Rs की कटोती करदी हैं जिसके बाद यह स्मार्टफ़ोन और ज्यादा आकर्षक हो गया हैं। जैसा की आप सभी लोग जानते हैं की Mi का पोको F1 भारतीय बाज़ार में बिकने वाला सबसे सस्ता स्नैपड्रैगन के सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर 845 के साथ आता हैं।

बात की जाये अगर इस कटोती की तो आपको इस फ़ोन के अलग अलग वैरिएंट पर अलग अलग डिस्काउंट मिलेगा। इस फ़ोन के 3 वैरिएंट हैं 64जीबी ,128जीबी और 256जीबी. पोको F1 के 64जीबी मॉडल पर आपको 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद इस फ़ोन की प्राइस 20999 से घट कर 19999 हो जाएगी जिसके बाद यह स्मार्टफ़ोन 20000 रुपये से कम में मिलने वाला पहला स्नैपड्रैगन 845 वाला फ़ोन बन जायेगा। इसके अलावा 128जीबी वाले मॉडल पर भी 1000 रुपये का डिस्काउंट हैं और 256जीबी वाला मॉडल उतने का ही हैं.

अब बात की जाये इस फ़ोन के बारे में तो Mi के पोको F1 में 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता हैं नौच के साथ। इसी के साथ इस फ़ोन में 4000mAH की बैटरी मिलती हैं जो आपका एक दिन तक आराम से साथ दे देगी। कैमरा की बात की जाये तो इसमें 12+5 मेगापिक्सेल का बैक कैमरा मिलता हैं और इसके अलावा इस फ़ोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा दिया गया हैं जो की आकर्षक फोटोज लेने में सक्षम हैं।

इसके अलावा यह स्मार्टफ़ोन 3 स्टोरेज वैरिएंट 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी और 2 -RAM 6जीबी और 8जीबी वैरिएंट में आता हैं। Mi पोको F1 फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध हैं।