×

Meta One Subscription: WhatsApp-Instagram-Facebook के फीचर्स एक प्लान में, भारत में इतनी है कीमत
 

 

Meta One Subscription: WhatsApp, Instagram और Facebook का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए Meta ने एक नया सब्सक्रिप्शन विकल्प पेश किया है. Meta One के जरिए कंपनी ने अपने अलग-अलग Plus प्लान के कई फीचर्स को एक ही बंडल में शामिल किया है.
Meta One को अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई प्लान में बांटा गया है. आम यूजर्स और AI फीचर्स का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों के लिए Core और Premium विकल्प दिए गए हैं. वहीं बिजनेस और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए Essential, Advanced, Expert और Max बंडल पेश किए गए हैं.
भारत में Meta One की कीमत कितनी है?
भारत में Meta One के अलग-अलग प्लान की कीमत इस प्रकार बताई गई है:
•    Meta One Core: 549 रुपये प्रति महीना
•    Meta One Premium: 1,960 रुपये प्रति महीना
•    Essential Bundle: 639 रुपये प्रति महीना
•    Advanced Bundle: 2,099 रुपये प्रति महीना
•    Expert Bundle: 6,399 रुपये प्रति महीना
•    Max Bundle: 20,990 रुपये प्रति महीना
यानी बिजनेस और क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध सबसे महंगा Max Bundle, Core प्लान की तुलना में काफी ज्यादा कीमत पर आता है.


तीनों Plus Plans से कितना अलग है Meta One?
Meta के अलग-अलग Plus सब्सक्रिप्शन की बात करें तो भारत में WhatsApp Plus की कीमत 79 रुपये प्रति महीना बताई गई है. वहीं Instagram Plus और Facebook Plus के लिए 99-99 रुपये मासिक शुल्क है.
Meta One में इन सेवाओं से जुड़े कई फीचर्स को एक साथ उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है. हालांकि, अलग-अलग Meta One टियर में मिलने वाले फीचर्स और इस्तेमाल की लिमिट अलग हो सकती है.
Meta One Core में क्या मिलेगा?
Meta One Core में Instagram के लिए कई क्रिएटिव फीचर्स दिए गए हैं. यूजर्स Stories को नए अंदाज में तैयार करने के साथ वॉइस इफेक्ट्स और दूसरे क्रिएटिव टूल्स का इस्तेमाल कर सकेंगे.
इसके अलावा Instagram, Facebook और WhatsApp पर Meta AI के जरिए इमेज और वीडियो बनाने के लिए पहले की तुलना में ज्यादा इस्तेमाल की सीमा मिलती है.
Premium में ज्यादा AI एक्सेस
Meta One Premium को उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो Meta के AI टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहते हैं. इसमें Core की तुलना में Meta AI से जुड़े फीचर्स के लिए ज्यादा यूसेज लिमिट दी जाती है.
Business और Creators के लिए कौन से Bundle हैं?
Meta ने बिजनेस और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए चार अलग-अलग विकल्प पेश किए हैं.
Essential Bundle
Essential Bundle में WhatsApp पर Meta Business Agent के लिए ज्यादा एक्सेस और बिजनेस मैनेजमेंट टूल्स दिए जाते हैं. यह एजेंट ग्राहकों के सवालों का जवाब देने में मदद कर सकता है.
सफल वेरिफिकेशन के बाद Verified Badge, WhatsApp Business ऐप में वेरिफाइड चैनल और इंपर्सनेशन प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
Advanced Bundle
Advanced Bundle में प्रोफेशनल टूल्स के साथ कंटेंट मैनेजमेंट से जुड़े अतिरिक्त फीचर्स दिए जाते हैं. इनमें Stories को 30 दिन पहले तक शेड्यूल करने, ऑर्गेनिक पोस्ट और Reels में लिंक जोड़ने, एक्सपोर्ट किए जा सकने वाले एनालिटिक्स और विस्तृत ऑडियंस इनसाइट जैसे विकल्प शामिल हैं.
Expert और Max Bundle
Expert और Max टियर में Meta Business Agent की ज्यादा एडवांस क्षमताएं दी जाती हैं. ये विकल्प मुख्य रूप से उन बिजनेस और क्रिएटर्स के लिए हैं, जिन्हें Meta के प्लेटफॉर्म पर ज्यादा व्यापक बिजनेस और AI टूल्स की जरूरत होती है.
किसके लिए उपयोगी हो सकता है Meta One?
Meta One को अलग-अलग तरह के यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. सामान्य यूजर्स के लिए Core और Premium विकल्प हैं, जबकि बिजनेस और क्रिएटर्स के लिए अलग-अलग स्तर के Bundle उपलब्ध हैं.
सब्सक्रिप्शन लेने से पहले यह देखना जरूरी होगा कि जिस फीचर की जरूरत है, वह संबंधित प्लान में शामिल है या नहीं और उसकी इस्तेमाल सीमा कितनी है.