×

बजट गेमिंग स्मार्टफोन के लिए भारत में लॉन्च हुआ MediaTek Helio G36 प्रोसेसर, जानें फीचर्स

 

टेक न्यूज़ डेस्क - MediaTek ने भारतीय बाजार में अपना नया MediaTek Helio G36 प्रोसेसर लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्ट चिपसेट है, जो साल 2023 में आने वाले एंट्री-लेवल गेमिंग स्मार्टफोन में दिया जाएगा। 12nm प्रोसेस पर बना यह MediaTek Helio G36 चिपसेट MediaTek HyperEngine 2.0 Lite गेमिंग टेक्नोलॉजी जैसे रिसोर्स मैनेजमेंट इंजन 2.0 के साथ आता है। गेमिंग के अलावा इस प्रोसेसर के बारे में कहा जा रहा है कि यह बड़े कैमरे के साथ शानदार अनुभव देने वाला है। गौर करने वाली बात यह है कि यह चिप 5G को सपोर्ट नहीं करती है।

नया MediaTek Helio G36 प्रोसेसर MediaTek Helio G सीरीज के चिपसेट का हिस्सा है। जैसा कि हमने बताया कि यह चिप किफायती और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन्स से लैस होगी, जो कम कीमत में यूजर को शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस मुहैया कराएगी। हालांकि, यह प्रोसेसर 5G को सपोर्ट नहीं करता है। इसका मतलब है कि जिस फोन में MediaTek Helio G36 प्रोसेसर दिया जाएगा, उसमें आपको 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी।

फीचर्स की बात करें तो MediaTek Helio G36 प्रोसेसर 50MP तक कैमरा सपोर्ट करेगा। ब्रांड्स इसमें अपना एआई कैमरा फीचर दे सकते हैं, जिसमें एआई ब्यूटीफिकेशन और एनहैंस्ड प्रिसिजन आदि शामिल होंगे। साथ ही यह प्रोसेसर HD+ डिस्प्ले सपोर्ट करेगा, जिसे 90Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। गेमिंग के लिए, इस प्रोसेसर में MediaTek HyperEngine 2.0 Lite के साथ रिसोर्स मैनेजमेंट इंजन 2.0 है, जो लंबे समय तक गेम खेलने के लिए सीपीयू और जीपीयू के लिए इंटेलिजेंट परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइज़ेशन और डायनामिक मैनेजमेंट सुनिश्चित करता है।

ऑक्टा-कोर आर्म कॉर्टेक्स-ए53 सीपीयू एंट्री-लेवल गेमिंग स्मार्टफोन में 2.2GHz की अधिकतम गति प्रदान करता है। इन डिवाइस में 8GB तक रैम कैपेसिटी होगी। कनेक्टिविटी के लिए यह वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 5 को सपोर्ट करेगा। यह एफएम रेडियो को भी सपोर्ट करता है।